मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है BJP सरकार': मेरठ में बोले अखिलेश

मेरठ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मेरठ के मवाना में क्रांतिकारी शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि उन्होंने 1857 की क्रां…

ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है BJP सरकार': मेरठ में बोले अखिलेश
ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रही है BJP सरकार': मेरठ में बोले अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

मेरठ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मेरठ के मवाना में क्रांतिकारी शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि उन्होंने 1857 की क्रांति की शुरूआत की। यदि वे अपने मकसद में कामयाब हो जाते तो भगत सिंह को फांसी का फंदा नहीं चूमना पड़ता। इन शहीदों की कुर्बानी से देश आजाद हुआ। डाॅ0 राम मनोहर लोहिया ने अंग्रेजो भारत छोड़ों 1942 के आंदोलन का नेतृत्व किया जिसके लिए उन्हें काफी मानसिक-शारीरिक यंत्रणाएं दी गईं। उन्होंने राजनीति को नई दिशा दी। समाजवादी पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलने को संकल्पित है। उन्होंने समाजवाद का व्यवहारिक दर्शन दिया। 





 मवाना के नवजीवन डिग्री कालेज में अतुल प्रधान द्वारा महासभा का आयोजन किया गया। अखिलेश यादव ने एकत्र विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस देश में व्यापार के लिए ईस्ट इण्डिया कम्पनी आई थी जो ब्रिटेन में पारित एक कानून से सरकार बन गई। उसने देश को आर्थिक सामाजिक राजनीतिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचाया। आज भाजपा देश में कम्पनी शासन थोपने का वैसा ही प्रयास कर रही है। सरकार कम्पनी की तरह काम कर रही है। देश की आजादी के बाद राजनीति और व्यापार का ऐसा तालमेल कभी नहीं देखा गया। उद्योगपतियों को मुनाफा हो रहा है, किसान को नुकसान हो रहा है।




यादव ने कहा कि जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है। भाजपा ने अपने आंख-कान बंद कर रखे हैं। उसे जनता की तकलीफ नहीं दिखाई-सुनाई दे रही है। जनता समाजवादियों का इंतजार कर रही है। भाजपा की केन्द्र-राज्य सरकारें समाजवादी सरकार जैसे विकास कार्य नहीं कर पाई है। भाजपा देश को नफरत की राजनीति की ओर ले जा रही है जबकि समाजवादियों ने हमेशा समाज की एकता और देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। 



अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों ने पूरे देश को जगाने का काम किया है। आज देश का किसान जाग गया है। किसानों को फसलों की एमएसपी नहीं मिली। गन्ना किसानों को बकाया नहीं मिला। गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। भाजपा झूठे वादे करती रही है। किसानों के आंदोलन को भाजपा बदनाम कर रही है। उसने पेट्रोल-डीजल मंहगा कर दिया है परन्तु किसान की फसल सस्ती है। देश की अर्थव्यवस्था लगातार नीचे जा रही है। बैंक डूब रही हैं। अगर खेती बर्बाद हो गई, नौजवानों को नौकरी नहीं मिली तो देश कैसे आगे बढ़ेगा?  विश्व गुरू कैसे बनेगा?



अखिलेश यादव ने कहा बंगाल का चुनाव देखिए। भाजपा हर हथकंडे अपना रही है। हमें सावधान रहना है। अगर जनता ने भाजपा को बंगाल में हरा दिया और उत्तर प्रदेश से हटा दिया तो वह तीनों कृषि कानूनों को लागू नहीं कर पाएगी। इन कानूनों के लागू होने से किसान खेती पर अपनी मालकियत खो देगा और उसके खेत पर उद्योगपतियों का कब्जा हो जाएगा। 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।