मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बागपत: डौला में अनेकों स्थानों पर हुआ प्रशांत का भव्य अभिनंदन, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी में चयन होने पर खुशी की लहर

● प्रशांत के भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी में चयन होने पर डौला गांव में खुशी की लहर● अभिनंदन समारोह में गांव के लोगों की उमड़ी भीड़, हर किसी ने प्रशांत गोस्वामी की कामयाबी को सराहाबागपत: भारती…

बागपत: डौला में अनेकों स्थानों पर हुआ प्रशांत का भव्य अभिनंदन, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी में चयन होने पर खुशी की लहर
बागपत: डौला में अनेकों स्थानों पर हुआ प्रशांत का भव्य अभिनंदन, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी में चयन होने पर खुशी की लहर | फ़ोटो: TVL News

● प्रशांत के भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी में चयन होने पर डौला गांव में खुशी की लहर

● अभिनंदन समारोह में गांव के लोगों की उमड़ी भीड़, हर किसी ने प्रशांत गोस्वामी की कामयाबी को सराहा




बागपत: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में चयन होने पर डौला गांव के मूल निवासी एडवोकेट प्रशांत गोस्वामी के डौला पहुॅचने पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव के विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए सम्मान समारोह में प्रशांत को फूल मालाओं, गुलदस्तों और प्रतीक चिहनों को देकर सम्मानित किया गया। प्रशांत सबसे पहले गांव में प्राचीन जाहरवीर बाबा की माड़ी पर पहुंचे और माथा टेककर आर्शीवाद लिया। इसके उपरान्त बड़ा शिव मंदिर में दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में ही आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। 



यहां पर कार्यक्रम के संचालनकर्ता और प्रसिद्ध समाजसेवी रामभूल सिंह ने प्रशांत गोस्वामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरे गांव को प्रशांत की इस उपलब्धि पर नाज है। प्रशांत गांव के हर बच्चे के लिये प्रेरणा बनेंगें। ग्राम प्रधान प्रेमपाल सिंह के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ने गांव के बच्चों को प्रशांत गोस्वामी से प्रेरणा लेने को कहा। 



कहा कि अगर हम पूरी मेहनत व जुनून के साथ पढ़ाई करें तो उसका हमेशा अच्छा परिणाम मिलता है। डौला के प्रसिद्ध समाजसेवी राकेश जी के घेर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत को देखने के लिये और उससे मिलने के लिये काफी संख्या में लोग पहुॅचे और सभी ने गांव डौला का नाम रोशन करने के लिये उनकी प्रशंसा की। 



इस अवसर पर अमन पंड़ित, देवराज, एड़वोकेट विक्रान्त, नरेश गिरी, एड़वोकेट रमेश, डा सचिन सिंह, मेनपाल सिंह, सुरेशचन्द दरोगा, वीर प्रताप सिंह शिशौदिया, बालेश्वर गुरूजी, युद्धवीर, अमरीश सिंह, अशोक सिंह, कुलदीप सिंह, मुकेश, रामपाल सिंह, मोहन मास्टर, बलेश्वर, सुरेन्द्र सिंह आदि सैंकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।







विवेक जैन, पत्रकार बागपत



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।