पणजी: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब और उत्तराखंड के बाद अब गोवा में फ्री बिजली देने का एलान किया है| केजरीवाल ने गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है|साथ ही बिजली के पुराने सारे बिल माफ करने का भी वादा किया है|
गोवा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,''हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे। हम 24 घंटे बिजली देंगे। किसानों को खेती के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी|
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा,''गोवा में राजनीति बहुत खराब हो गई है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था और सरकार बीजेपी की बन गई। गोवा के लोग अब साफ राजनीति चाहते हैं|
दिल्ली में, जब हमारे पास 28 विधायक थे और बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 3 विधायकों की जरूरत थी- तमाम कोशिशों के बावजूद बीजेपी एक भी आप विधायक को भी नहीं खरीद पाई| लेकिन गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में- लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया फिर भी उनके विधायक बदल गए और बीजेपी ने आसानी से सरकार बना ली|