मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ढ़िकौली में पगड़ी पहनाकर किया रालोद समर्थित प्रत्याशी दीपक यादव का सम्मान, किसानों और ग्रामीणों ने कराया अपनी समस्याओं से अवगत

● किसानों और ग्रामीणों ने ढ़िकौली में पगड़ी पहनाकर दीपक यादव का किया सम्मान● किसानों और ग्रामीणों ने कराया अपनी समस्याओं से अवगत● पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणो को दिया हर बुनियादी समस्याओं के समा…

ढ़िकौली में पगड़ी पहनाकर किया रालोद समर्थित प्रत्याशी दीपक यादव का सम्मान, किसानों और ग्रामीणों ने कराया अपनी समस्याओं से अवगत
ढ़िकौली में पगड़ी पहनाकर किया रालोद समर्थित प्रत्याशी दीपक यादव का सम्मान, किसानों और ग्रामीणों ने कराया अपनी समस्याओं से अवगत | फ़ोटो: TVL News

● किसानों और ग्रामीणों ने ढ़िकौली में पगड़ी पहनाकर दीपक यादव का किया सम्मान

● किसानों और ग्रामीणों ने कराया अपनी समस्याओं से अवगत

● पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने ग्रामीणो को दिया हर बुनियादी समस्याओं के समाधान का आश्वासन



बागपत: निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य एवं वार्ड नम्बर-19 से रालोद समर्थित प्रत्याशी दीपक यादव ने ढ़िकौली, भैड़ापुर, सिंगौली तगा सहित दर्जनों गांवो का दौरा किया। ढ़िकौली पहुॅचने पर ठूंठा पट्टी में ग्रामीणों ने उनका पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उनको पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीणो ने उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराया।



दीपक यादव ने ग्रामीणों को उनकी हर समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका प्र्रयास रहेगा कि ग्रामीणों को बुनियादी जरूरते उपलब्ध करायी जाये। सड़क, पानी, बिजली, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा जैसी सुविधाएं गांव के लोगों को अविलम्ब और आसानी से उपलब्ध हो, इसके लिये वह पूरा प्रयास करेंगें।



 उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए किसानो की माॅंगों को उचित बताया। कहा कि किसान भूखे-प्यासे रहकर देश के लिये अनाज की व्यवस्था करता है। आज जब किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है तो यह देश अब चुप बैठने वाला नही है। पूरा देश किसानो के साथ है। किसान के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह हर समय और हर परिस्थितियों में उनके साथ खड़े है। कोई भी समस्या होने पर वह बेहिचक कभी भी उनसे संपर्क कर सकते है। उनकी समस्या का समाधान करने का पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा।




विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।