मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: दूषित लड्डू खाने से 13 लोग बीमार, सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में फूड प्वाइजनिंग से 13 लोग बीमार| दूषित लड्डू खाने से बीमार हुए लोग..बीमारों में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे| सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत| जिला अस्पताल के बच्च…

गोंडा: दूषित लड्डू खाने से 13 लोग बीमार, सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत
गोंडा: दूषित लड्डू खाने से 13 लोग बीमार, सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में फूड प्वाइजनिंग से 13 लोग बीमार| दूषित लड्डू खाने से बीमार हुए लोग..बीमारों में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे| सभी को पेट दर्द और दस्त की शिकायत| जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे| सीएमएस ने सभी की हालत बताई नार्मल| नगर क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर का मामला।




गोंडा के राजेंद्र नगर में कल रात की एक पार्टी में लड्डू का सेवन करने से करीब दो दर्जन लोग फूड प्वायजनिंग के कारण बीमार हो गए हैं। इनमें से 13 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक इनकी देखरेख में लगे हुए हैं। इनकी सेहत में सुधार हो रहा है।




गोंडा के राजेंद्रनगर के नौशहरा मुहल्ला निवासी सलीम इदरीशी के बहन को मुंबई में बेटी पैदा हुई थी। इस खुशी में परिवार के लोगों ने चौक की एक दुकान से छह किलो लड्डू मंगवा कर आसपास के घरों में बांटवाया। इस लड्डू को खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय सभासद रहमान को दी गई। वह बीमार लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर गंभीर रूप से बीमार एक दर्जन को भर्ती कराया गया। इसमें सबसे अधिक बच्चे हैं, इन्हेंं चिल्ड्रेन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। यहां पर बाल रोग विशेषज्ञों की टीम बीमार लोगों के सेहत की निगरानी में लगाई गई है।




फूड प्वायजनिंग की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल आलोक राव व पांडेय बाजार पुलिस चौकी प्रभारी केके सिंह मोहल्ले में पहुंच गए। उन्होंने बीमार बच्चों के परिवारजनों से बात की। इसके बाद लड्डू का नमूना एकत्र किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी पहुंचकर नमूना लिया है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया है।


\


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।