बागपत: यूपी के मंत्री संजय निषाद ने कहा मंदिरों के बगल से 'मस्जिद को हटा देना चाहिए। संजय निषाद ने कहा,'जैसे वे लोग राम मंदिर से हट गए, राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, मस्जिद अलग से बनेगी वैसे ही हर मंदिर के बगल से मस्जिद हट जानी चाहिए। भारत की संस्कृति है तो हमें हटने की नहीं बल्कि जो दूसरी संस्कृति हैं, उन्हें दूसरी जगह कहीं भी बनाकर पूजा करनी चाहिए|
बागपत पहुंचे संजय निषाद ने शुक्रवार को कहा कि, जैसे वे लोग राम मंदिर से हट गए, राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, मस्जिद अलग से बनेगी वैसे ही हर मंदिर के बगल से मस्जिद हट जानी चाहिए। भारत की संस्कृति है तो हमें हटने की नहीं बल्कि जो दूसरी संस्कृति हैं, उन्हें दूसरी जगह कहीं भी बनाकर पूजा करनी चाहिए।
अब 'मीना मस्जिद' को हटाने की उठी मांग: मथुरा कोर्ट में दायर हुई याचिका , 26 अक्टूबर होगी सुनवाई
गौरतलब है कि, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान कटरा केशवदेव मंदिर के पास से शाही ईदगाह के बाद अब मीना मस्जिद को भी हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है| मथुरा की दीवानी अदालत में एक नयी याचिका दायर कर मीना मस्जिद को स्थानांरित करने का अनुरोध किया गया। न्यायालय ने इस केस की सुनवाई की 26 अक्टूबर नियत की है|
वही, मथुरा कोर्ट ने श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित एक पुनरीक्षण याचि??ा पर सुनवाई 3 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी है। मथुरा कोर्ट कटरा केशव देव मंदिर परिसर में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के पास से शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने और मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए अदालत आयुक्त की नियुक्ति के लिए अंतरिम आवेदनों पर सुनवाई कर रही है।
ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा के लिए हिंदू पक्ष की याचिका सुनवाई योग्य: कोर्ट
वाराणसी की जिला अदालत ने सोमवार 12 सितंबर, 2022 को ज्ञानवापी मस्जिद में हिंदू देवताओं की दैनिक पूजा की अनुमति के लिए हिंदू उपासकों के अनुरोध को चुनौती देने वाली अंजुमन समिति की याचिका खारिज कर दी। ज्ञानवापी परिसर स्थित मां श्रृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की मांग को लेकर दायर याचिका को वाराणसी की कोर्ट ने सुनवाई के योग्य माना है| ज्ञानवापी श्रंगार गौरी विवाद मामले में फैसला सुनाते हुए ज़िला जज ए.के. विश्वेश की एकल पीठ ने कहा कि मामला सुनवाई योग्य है।