मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 2 घायल; मुआवजे का ऐलान

लखनऊ: लखनऊ में भारी बारिश से कैंट अंतर्गत दिलकुशा में दीवार गिरने से 9 लोगो की मृत्यु हुई है। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। सभी निर्माणाधीन दीव…

लखनऊ: भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 2 घायल; मुआवजे का ऐलान
लखनऊ: भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से 3 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 2 घायल; मुआवजे का ऐलान — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: लखनऊ में भारी बारिश से कैंट अंतर्गत दिलकुशा में दीवार गिरने से 9 लोगो की मृत्यु हुई है। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। सभी निर्माणाधीन दीवार के मजदूरी करते थे। हादसे में सभी मृतक झांसी और मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं| मुख्यमंत्री योगी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया| मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारीजन को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं



कैंट इलाके के दिलकुशां में सेना के आफिसर्स कालोनी गौर इंक्लेव की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा आज तड़के करीब 3 बजे हुआ। 



सूचना पर कमिश्नरेट पुलिस और एसडीआरएफ के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह मलबा हटाकर दो को जिंदा निकाला। जिनको इलाज केलिए सिविल अस्पताल भेजा गया।



मरने वालों में झांसी के पछवारा निवासी पप्पू (40), उसकी पत्नी मान कुंवर देवी (40), बेटा प्रदीप (20), प्रदीप की पत्नी रेशमा (18), प्रदीप की बेटी नैना उर्फ भारती (4), मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सेमरा निवासी धर्मेंद्र (24), उसकी पत्नी चंदा (20), उसके दो बेटे अजय (4) व नीरज (1) शामिल है। वहीं घायलों में पप्पू का बेटा गोलू और राघवेंद्र शामिल हैं। 



 पुलिस के मुताबिक इंक्लेव में दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। सभी वहां मजदूरी कर रहे थे। ठेकेदार तुलसीराम ने पास में ही झुग्गी बस्ती बनाकर उनको रहने का इंतजाम कराया था। चार महीने से वहां पर रहते थे।



संयुक्त आयुक्त पीयूष मोरदिया ने कहा,''हमें लगभग 3 बजे हादसे की सूचना मिली जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन सेवा और पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इसमें 9 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 1 व्यक्ति घायल हुआ था। मृतक में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे हैं|


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित एक कॉलोनी में दीवार गिरने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है| मुख्यमंत्री ने इस दैवीय आपदा के मृतकों के परिवारीजन को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देशित किया है।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘लखनऊ में दीवार गिरने से मजदूरों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला।  ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।