मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP: श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ ने विपुल जैन को किया सम्मानित

● एसपीईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की कोरोनो काल में वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन के कार्यो की सराहना● विपुल जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिये उत्तर प्रदेश सरका…

UP: श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ ने विपुल जैन को किया सम्मानित
UP: श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ ने विपुल जैन को किया सम्मानित | फ़ोटो: TVL News

● एसपीईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की कोरोनो काल में वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन के कार्यो की सराहना

● विपुल जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा चुका है सम्मानित




बागपत: पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके पत्रकार विपुल जैन को कोरोना महामारी में अपनी पत्रकारिता और लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने के लिये श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ द्वारा कोरोना योद्धा के सम्मान से सम्मानित किया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसआर शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी डीडी शर्मा ने कोरोना योद्धा सम्मान पत्र देकर उनको सम्मानित किया।



 इस अवसर पर डाॅ एसआर शर्मा ने कहा कि विपुल जैन ने कोरोना महामारी के समय अपने द्वारा दी गई सेवा से मानवता की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने एक योद्धा की भांति सेवा कार्य किये है। अपनी लेखनी के माध्यम से कोरोना काल में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर एक सच्ची पत्रकारिता का उदाहरण पेश किया है, जिसको लेकर सभी को उन पर गर्व है। 



श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ उन्हें कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी डीडी शर्मा ने कहा कि आगे भी विपुल जैन देश व समाज के लिए इसी तरह कार्य करते रहेंगे, उन्हें ऐसी आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है। उन्होने समाज और विश्व के हित में श्री परशुराम इंटरनेशनल महासंघ की और से हर सम्भव मद्द करने का आश्वासन दिया। वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के लिये उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।





विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।