मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: बलात्कार और शादी का झांसा देकर पीड़िता का गर्भपात कराने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात से किया अरेस्ट

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने के बाद शादी का झांसा देकर पीड़िता का गर्भपात कराने के मामले में फ़रार चल रहे 15,000 रुपये के इनामिया आरोपी को अरेस्ट कर लिया ग…

बस्ती: बलात्कार और शादी का झांसा देकर पीड़िता का गर्भपात कराने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात से किया अरेस्ट
बस्ती: बलात्कार और शादी का झांसा देकर पीड़िता का गर्भपात कराने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गुजरात से किया अरेस्ट — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने के बाद शादी का झांसा देकर पीड़िता का गर्भपात कराने के मामले में फ़रार चल रहे 15,000 रुपये के इनामिया आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है| युवती से बलात्कार के मामले में छावनी पुलिस ने आरोपी रवि कुमार सिंह पुत्र रामप्रकाश के खिलाफ धारा 376, 313, 323, 504, 506 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया था| 




बलात्कार के बाद शादी का झांसा देकर पीड़िता का गर्भपात कराने के मामले में मामले में फ़रार आरोपी को सूरत (गुजरात) के द ग्रैंड भगवती होटल मुगदल्ला से गिरफ्तार कर बस्ती पर लाया गया| आरोपी रवि कुमार सिंह पुत्र रामप्रकाश कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र का निवासी है|




बस्ती पुलिस ने बताया,''थानाध्यक्ष छावनी मय पुलिस बल द्वारा थाना छावनी पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0224/2020 (एक पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने तथा शादी का झांसा देकर अपने साथ रखने के उपरांत पीड़िता का गर्भपात कराते हुए मारपीट कर गाली गुप्ता एवं धमकी देते हुए भगा देने के संबंध में) धारा 376, 313, 323, 504, 506 IPC से सम्बंधित वांछित व रुपये 15,000/- के इनामिया अभियुक्त रवि कुमार सिंह पुत्र रामप्रकाश (निवासी ग्राम मनेपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात)  को आज को द ग्रैंड भगवती होटल मुगदल्ला सूरत राज्य-गुजरात से गिरफ्तार कर थाना छावनी जनपद बस्ती पर लाया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाहियों को पूरा करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।