मुख्य सामग्री पर जाएँ
28 अक्टूबर 2026

अल्लाह की रहमतों का खजाना है रमजान का महीना - हाजी निजात खान

● सभी मुस्लिमों से मुल्क के अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिये दुआ मांगने को कहा● डाक्टर, पुलिस, प्रशासन आदि के कार्यो की सराहना की और उनके लिये दुआ करने की बात कहीबागपत: कोरोना महामारी में बागपत के…

अल्लाह की रहमतों का खजाना है रमजान का महीना - हाजी निजात खान
अल्लाह की रहमतों का खजाना है रमजान का महीना - हाजी निजात खान | फ़ोटो: TVL News

● सभी मुस्लिमों से मुल्क के अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिये दुआ मांगने को कहा

● डाक्टर, पुलिस, प्रशासन आदि के कार्यो की सराहना की और उनके लिये दुआ करने की बात कही



बागपत: कोरोना महामारी में बागपत के लोगों के साथ-साथ नेपाल देश के जमातियों की तन-मन-धन से सहायता करने और विदेशों में देश का गौरव बढ़ाने वाले बागपत के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी निजात खान ने बताया कि रमजान का महीना सभी मुस्लिमों के लिए बहुत पाक महीना है। इस महीने में सभी रोजेदारों के लिए जन्नत के दरवाजे खुल जाते है। इस पूरे महीने में रोजा रखना, दुआएं करना, दान करना आदि सबाव का काम माना जाता है, इसलिये रमजान को नेकी और इबादत का महीना कहा जाता है। यह पवित्र महीना अल्लाह की रहमतों का खजाना होता है। रमजान गरीबों की मद्द करने का महीना है।



समाजसेवी हाजी निजात खान ने कहा कि इस पाक महीने में और आगे भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता अवश्य करें। जीवन से बुराईयों को मिटाकर अच्छाइयों को अपनाना ही अल्लाह की सच्ची ईबादत है। कहा कि जो लोग पहली बार रमजान में रोजा रख रहे है मुस्लिम समाज के लोग उनका उत्साह वर्धन करें और उनकों पाक कुरान में लिखी बातों को अपने जीवन में अमल में लाने को कहें। 




खान ने कहा कि,'' हर रोजेदार नेकदिल के साथ अपने माता-पिता, अपने मुल्क के अमन-चैन, तरक्की और दुनियां की खुशहाली के लिए और कोरोना महामारी के खात्में के लिये अल्लाह से दुआ जरूर करें। नेकदिल से निकली दुआ अल्लाह जरूर कबूल करता है। उन्होने कहा कि वे डाक्टर, पुलिस, प्रशासन, पत्रकार आदि उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहते है जो अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना महामारी से लोगों को बचाने में लगे हुए है। कहा कि वह ऐसे सभी नेकदिल लोगों के लिये अल्लाह से दुआ करेंगें।





विवेक जैन, पत्रकार बागपत


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।