मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पैरामाउंट में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन, प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये तंबूओ और व्यंजनों ने हर किसी का मन मोहा

● पैरामाउंट में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन● हिंदुस्तान स्काउट एंड़ गाइड द्वारा दिये गये प्रशिक्षण को हर किसी ने सराहाबागपत : अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के पैरामाउंट इंस्टीटयूट आॅफ एजुकेशन में चल र…

पैरामाउंट में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन, प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये तंबूओ और व्यंजनों ने हर किसी का मन मोहा
पैरामाउंट में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन, प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये तंबूओ और व्यंजनों ने हर किसी का मन मोहा | फ़ोटो: TVL News

● पैरामाउंट में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन

● हिंदुस्तान स्काउट एंड़ गाइड द्वारा दिये गये प्रशिक्षण को हर किसी ने सराहा




बागपत अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी के पैरामाउंट इंस्टीटयूट आॅफ एजुकेशन में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का समापन हो गया। समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये तंबुओं व अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों ने हर किसी के मन को मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक नीरज कुमार ने माॅ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद अतिथियों ने स्काउट ध्वज फहराया और सलामी दी।



इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों ने प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये तंबुओ का निरीक्षण किया और शिविर के सम्बन्ध में प्रशिक्षुओं से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे। प्रशिक्षुओं ने अतिथियों के सभी प्रश्नों का बेबाकी के साथ उत्तर दिया और स्काउट संबंधी अपने विचार व्यक्त किये। हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड़ के प्रशिक्षक सचिन शर्मा और हरीश कुमार ने छह दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को स्काउट के नियम, उद्देश्य, प्राथमिक उपचार, तंबू बनाने, विभिन्न प्रकार की गांठे बांधने, स्वयं को फिट रखने आदि के बारे में जानकारी दी।



विपदा आने पर स्वयं अपनी और दूसरों की सहायता करने के बारे में बताया। सभी को अनुशासन से रहने और मिल कर काम करने की विशेषताओं के बारे में बताया । 



इसके उपरान्त अतिथियों ने प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के व्यंजनो का अवलोकन किया। प्रशिक्षुओं द्वारा बनाये गये व्यंजनों ने हर किसी के मन को मोह लिया। इस अवसर पर नवीन कुमार, एड़वोकेट मनोज आर्य, बिजेन्द्र कुमार, अशोक कुमार, ओम कुमार, शक्ति सिंह, सोनू यादव, नीतू शर्मा, पारुल, ज्योति, पवित्रा, सोनम, बबीता, अन्नू, लवली, छाया शर्मा आदि उपस्थित थे।







विवेक जैन, पत्रकार बागपत



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।