मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश : COVID-19 के केस बढ़ने पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद, 30 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द

लखनऊ: कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलें 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है| आठवीं तक के स्कूलों को 24 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है| इसके अलावा उन सभी शैक्षणिक…

उत्तर प्रदेश : COVID-19 के केस बढ़ने पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद, 30 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द
उत्तर प्रदेश : COVID-19 के केस बढ़ने पर कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद, 30 मार्च तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूलें 31 मार्च तक बंद करने का फैसला किया है| आठवीं तक के स्कूलों को 24 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है| इसके अलावा उन सभी शैक्षणिक संस्थानों को भी इस दौरान बंद करने का निर्णय किया गया है, जहां एग्जाम नहीं चल रहे हैं|



देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए रणनीति के सम्बन्ध में बैठक की। कोरोना की स्थिति के जायजे के लिए बुलाई गई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया|



उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि,''कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 24 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान जहां परीक्षाएं नहीं चल रही है, 25 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगे|




साथ ही उत्तर प्रदेश में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस अफसरों और कर्मचारियों की 30 मार्च तक की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया,''आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर 25 मार्च से 30 मार्च तक पुलिस कर्मियों के सभी प्रकार के छुट्टियां रद्द कर दी गई है।




पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी ने सोमवार देर रात बताया कि 25 मार्च से 30 मार्च तक समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश शासन की ओर से मिला है। उन्होंने जिलों के सभी पुलिस कप्तानों को इस आदेश का अनुपालन करने को कहा है।  पुलिस महानिदेशक ने होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने और  प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था को कायम रखने के लिए भी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। 




उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के संवेदनशील, अति संवेदनशील जनपदों में जिन जगहों पर होलिका दहन की जाती है वहां पुलिस व्यवस्था के कड़े इंतजाम रखे जाएं। साथ ही इन स्थानों पर पुलिस बल के साथ गस्त किया जाए ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो सके। होली के त्योहार पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटें। किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। लापरवाही प्रकाश में आने पर संबंधित पुलिस अधिकारी या कर्मचारी खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 



डीजीपी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप पर पुलिस अपनी नजर बनाए रखें। किसी भी तरीके की अफवाह या भ्रामक सूचना आती है, तो तत्काल इसका खंडन किया जाए। साथी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।