मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बहराइच न्यूज़ : आखिर किस रिपोर्ट पर सावित्री करें विश्वास! सवालों के घेरे में अल्ट्रासाउंड केंद्र, दहशत में मरीज, जानें पूरा मामला

शिवपुर विकास खंड निवासी एक महिला ने नगर पंचायत मिहीपुरवा में अल्ट्रासाउंड जांच कराई तो पेट में पथरी निकली। इसके बाद छह दिन बाद जिला मुख्यालय पर डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच कराई तो कुछ नहीं निकला।ऐसे…

बहराइच न्यूज़ : आखिर किस रिपोर्ट पर सावित्री करें विश्वास! सवालों के घेरे में अल्ट्रासाउंड केंद्र, दहशत में मरीज, जानें पूरा मामला
बहराइच न्यूज़ : आखिर किस रिपोर्ट पर सावित्री करें विश्वास! सवालों के घेरे में अल्ट्रासाउंड केंद्र, दहशत में मरीज, जानें पूरा मामला | फ़ोटो: TVL News

शिवपुर विकास खंड निवासी एक महिला ने नगर पंचायत मिहीपुरवा में अल्ट्रासाउंड जांच कराई तो पेट में पथरी निकली। इसके बाद छह दिन बाद जिला मुख्यालय पर डॉक्टर को दिखाने के बाद जांच कराई तो कुछ नहीं निकला।


ऐसे में नगर पंचायत मिहीपुरवा में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर जारी हो रहे रिपोर्ट पर सवाल ??ठ रहे हैं। शिकायत पर सीएमओ ने मामले की जांच की बात कही है।


जिले के जांच केंद्रों पर गलत रिपोर्ट जारी कर मरीजों को दहशत में लाया जा रहा है। किसी के पेट में पथरी तो किसी के पेट में सूजन की गलत रिपोर्ट जारी की जा रही है।


नगर पंचायत मिहीपुरवा में संचालित अल्ट्रासाउंड जांच केंद्रों की तो हद हो गई है। यहां अक्सर जांच में पथरी निकाल दी जाती है।


इससे मरीज काफी परेशान हो जाते हैं। कुछ यही हाल शिवपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दलजीतपुरवा निवासी सावित्री पत्नी राम रूप प्रजापति के साथ हुई।


पेट दर्द की शिकायत पर सावित्री ने सीएचसी मोतीपुर में एक डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा।

 


नगर पंचायत मिहीपुरवा में संचालित एडवांस अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र पर महिला ने पेट का अल्ट्रासाउंड कराया। 25 जनवरी को हुए जांच में 122 एमएम की पथरी निकली।

इस पर पति ने इलाज शुरू करवा दिया। गांव निवासी किसान करताराम वर्मा की सलाह पर जिला मुख्यालय स्थित सर्जन डॉक्टर अरविंद को दिखाया और दोबारा अल्ट्रासाउंड जांच कराई तो पथरी नहीं निकली।

महिला गैस और पाचन की समस्या से पीड़ित मिली। ऐसे में छह दिन में ही अलग अलग जांच रिपोर्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला के पति ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।