मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बहराइच न्यूज़ : बरगदहा गांव में घुसे तेंदुए ने चार लोगों पर किया हमला

समृद्धि न्यूज़ जंगल से सटे ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर पीएचसी से…

बहराइच न्यूज़ : बरगदहा गांव में घुसे तेंदुए ने चार लोगों पर किया हमला
बहराइच न्यूज़ : बरगदहा गांव में घुसे तेंदुए ने चार लोगों पर किया हमला | फ़ोटो: TVL News


समृद्धि न्यूज़ जंगल से सटे ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया। तेंदुआ ने चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।


इनमें तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। हमले को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।


कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ पहुंच गया।


तेंदुआ ने सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहे रमाकांत पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


इसके पश्चात तेंदुआ बगल के घर के अंदर मौजूद संदीप के ऊपर भी हमला कर दिया। जिसमें संदीप भी घायल हो गया।


फिर तेंदुआ शत्रुघ्न के घर के अंदर घुस गया और घर से निकलते समय पुलिया के पास शंकर दयाल पर हमला कर दिया। शंकर दयाल को तेंदुआ ने पटक कर हमला किया।


इससे हड़कंप मच गया। मानव वन्यजीव संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के द्वारा घायल लोगों को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। यहां से सीएचसी रेफर कर दिया गया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।