मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक: बख्तियारपुर में युवक ने सीएम को मारा घूंसा, हमले का वीडियो वायरल; युवक गिरफ्तार

पटना: बिहार के CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर सीएम को मुक्का जड़ दिया। सीएम की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों न…

CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक: बख्तियारपुर में युवक ने सीएम को मारा घूंसा, हमले का वीडियो वायरल; युवक गिरफ्तार
CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक: बख्तियारपुर में युवक ने सीएम को मारा घूंसा, हमले का वीडियो वायरल; युवक गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

पटना:  बिहार के CM नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने पीछे से आकर सीएम को मुक्का जड़ दिया। सीएम की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है। युवक की पहचान बख्तियारपुर के शंकर के रूप में हुई है।  रविवार शाम सीएम बख्तियारपुर में शीलभद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। तभी भीड़ से निकलकर शंकर सिक्योरिटी गार्ड के सामने से होकर मंच पर पहुंचा और पीछे से CM नीतीश कुमार पर हमला कर दिया।



 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना के बख्तियारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे| वहां लगी एक प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर रहे थे। उसी वक्त एक लड़का आया और तेजी में ऊपर चढ़ा। गार्ड के पकड़ते-पकड़ते लड़के ने सीएम नीतीश कुमार को थप्पड़ मारने की कोशिश की। हालांकि थप्पड़ उनकी बाह में लगा।



घटना के बाद एक क्षण के लिए CM घबरा गए। हालांकि, तुरंत उन्होंने खुद को संभाला। उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटना चाहा तो CM ने मना कर दिया। पुलिस फिलहाल युवक से बख्तियारपुर थाने में पूछताछ कर रही है। सीएम पर हमला करने वाले युवक की पहचान बख्तियारपुर के मोहम्मदपुर निवासी शंकर कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है| बताया जा रहा है कि युवक की सोने-चांदी की दुकान है। पत्नी ने उसका साथ छोड़ दिया है। इस कारण भी वह परेशान रहता है। 




मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आने के बाद अफसरों में हलचल मच गई है। हालांकि इस दौरान सीएम नीतीश को चोट नहीं लगी लेकिन मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई सेंध को लेकर बड़े सवाल उठने लगे हैं। सीएम नीतीश पर हुए इस तरह के हमले का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध लग चुकी है। 


https://www.thevirallines.net/india-news-cbi-registered-fir-against-abg-shipyard-and-its-directors-for-fraud-of-rs-22842-crore


अक्टूबर 2018 में पटना में एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक युवक ने चप्पल फेंका था। इसके बाद युवक ने आरक्षण का विरोध करते हुए नारेबाजी भी की थी। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने मुख्यमंत्री को सुरक्षा घेरे में ले लिया और आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया गया।


https://www.thevirallines.net/india-news-abg-shipyard-rs-22842-crore-bank-scam-rahul-gandhi-targets-pm-modi 


12 जनवरी 2018 को नीतीश कुमार के काफिले पर बक्‍सर में हमला किया गया था। तब नीतीश कुमार अपनी विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड के नंदन गांव गए थे, जहां ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की थी। घटना में नीतीश कुमार को चोट नहीं लगी थी, लेकिन एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। 


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore


वहीं बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी के हरलाखी में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली में जब सीएम नीतीश नौकरियों की बात कर रहे थे उसी दौरान भीड़ से किसी ने उन पर प्याज और पत्थर फेंक दिया। इसपर सीएम नीतीश कुमार मंच से ही नाराज हो गए और बोलने लगे- खूब फेंको, फेंकते रहो, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। सुरक्षाकर्मी जब पत्थर फेंकने वाले को पकड़ने लगे तो सीएम नीतीश ने उन्हें मना कर दिया। कहा कि इन लोगों को छोड़ दीजिए, कुछ दिन बाद खुद ही समझ जाएंगे।


https://www.thevirallines.net/india-news-amtech-company-did-a-scam-of-25-thousand-crores-congress-demands-cbi-probe-into-amtek-insolvency


घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण: CM पर हमला करने की कोशिश पर अशोक चौधरी

बख्तियारपुर में एक युवक के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करने की कोशिश पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा,''आज की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे लोगों से चूक हुई है, इसकी जांच होनी चाहिए और जिन लोग ने इसमें लापरवाही बरती है उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए|


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-the-scam-of-22-thousand-crore-rupees-of-abg-shipyard-modi-model-luto-aur-bhago



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।