मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

UP: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच

● काकादेव के युवक से 2648470 रुपये चार खातों में जमा कराए● पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बिहार के एक युवक को दबोच लिया● ठगी करने वाले गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांचकानपुर: विदेश में नौकरी…

UP: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच
UP: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा, गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच | फ़ोटो: TVL News

● काकादेव के युवक से 2648470 रुपये चार खातों में जमा कराए

● पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बिहार के एक युवक को दबोच लिया

● ठगी करने वाले गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच


कानपुर:  विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक युवक को अपने जाल में ऐसा फंसा लिया कि इंटरव्यू, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन जैसे बहाने बनाकर 2648470 रुपये ठग लियो काफी पैसा देने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और पैसों की डिमांड बंद नहीं हुई तब युवक को अपने साथ साइबर फ्राड होने का एहसास हुआ। 



पीड़ित युवक ने थाना कल्याणपुर में मामला दर्ज कराया। क्राइम ब्रांच ने ठगी गैंग के एक सदस्य को दबोच लिया बाकी की तलाश में जुटी है। घटनाक्रम के मुताबिक 09.01.2022 को आवेदक सोंगता चक्रवर्ती निवासी थाना कल्यानपुर द्वारा साइबर सेल (अपराध शाखा) कानपुर नगर को एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि उसके साथ बिदेश मे नौकरी लगवाने के नाम पर 2648470/- रुपये का फ्रॉड हुआ है ।



 साइबर सेल द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही मे पता चला कि आवेदक द्वारा दिनांक 20/11/2021 को नौकरी के लिये ऑनलाइन MOMSTER पोर्टल पर आबेदन किया था। जिसके बाद आबेदक के पास फोन आता है कि क्या आप सिंगापुर मे नौकरी करना चाहोगे। 



जिसपर आवेदक द्वारा सहमति दी गयी और आबेदक से उसके जरुरी दस्ताबेज लिये गये उसके बाद दिनांक 23.11.2021 को इन्टरब्यू कराने के नाम पर 4200/- रुपये फ्रॉडिस्टर द्वारा अपने बैंक खाता मे डलबाये गये उसके वाद डोकोमेन्ट बेरीफिकेशन, बीजा ऐप्लीकेशन,ऐम्प्लोई ऐग्रीमेन्ट,मिनिस्ट्री ऑफ मैनपाबर, बैंक गारंटी आदि के नाम पर अलग अलग बैंको के खातों मे 2648470/- रुपये ट्रान्सफर करा लिये गयो सोंगता चक्रवर्ती के पिता ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त हैं, और सोंगता भी दुबई में नौकरी करता था, लॉक डाउन लगने पर उसकी नौकरी छूट गई थी| तब से वह नौकरी की तलाश में था। 



क्राइम ब्रांच द्वारा की गयी कार्यवाही मे एक अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र देबेन्द्र सिंह निवासी 140एन0एच0-30 शाहपुर पटना बिहार को गिरफ्तार कर थाना कल्यानपुर कानपुर नगर से जेल भेजा गया। दीपक साल 2017 से यह ठगी का धंधा कर रहा है। इससे दीपक ने काफी प्रॉपर्टी भी बना ली है। इसके गैंग में 3 से चार लोग और शामिल हैं। क्राइम ब्रांच अन्य अभियुक्तों की तलाश करने में जुटी हुई है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।