सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री से मिली जानकारी के अनुसार सुजानपुर के वार्ड नंबर-8 निवासी विजय भरत दीक्षित पुत्र स्व. भूदेव शर्मा परिवार सहित शनिवार प्रात: 9 बजे के करीब घर से निकले
और सुजानपुर से 2 किलोमीटर दूर टिहरा में अपने भाई के घर भाभी के निधन पर अंतिम रस्में निभाने के लिए पहुंचे।
पूरा दिन वहां पर बिताने के बाद जब वह घर वापस आए तो देखा कि कि चोर किसी समय घर के पिछले दरवाजे से अंदर घुसकर आगामी 5 मई को पुत्री की शादी हेतु रखे गए ₹20000 नगदी, कपड़ा, गहना चुराकर चले गए।
तथा सारा सामान, गहना, कपड़ा और पैसा गायब था।
बहुत खोजबीन करने के बाद भी जब नहीं मिला तो परिजन पुलिस को सूचना दिए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
वहीं पीड़ित द्वारा सिकंदरपुर थाने में तहरीर दे दी गई है।