मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : गोटवा में स्थित टाटा मोटर्स पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गई।

यूपी: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गोटवा में स्थित टाटा मोटर्स पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गई।इसमें एफआरसीटी के बारे में पत्रकारों को जागरूक किया गया।इससे जुड़कर अपने और…

बस्ती न्यूज़ : गोटवा में स्थित टाटा मोटर्स पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गई।
बस्ती न्यूज़ : गोटवा में स्थित टाटा मोटर्स पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गई। — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

यूपी: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गोटवा में स्थित टाटा मोटर्स पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक रविवार को आयोजित की गई।


इसमें एफआरसीटी के बारे में पत्रकारों को जागरूक किया गया।


इससे जुड़कर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए अपील की गई।


एफआरसीटी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि इसमें जुड़ने के लिए ₹50 सदस्यता शुल्क जमा करके हम अपना भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं।


इससे जुड़ने वाले सदस्य को स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या होती है तो इलाज के दौरान उसकी आर्थिक मदद की जाएगी।


साथ ही यदि किसी दुर्घटना में उसकी मृत्यु होती है तो उसके परिवार को आर्थिक रूप से सहयोग दिया जाएगा।


इस दौरान पत्रकारों ने एफआरसीटी के बारे में कई सवाल पूछे जिनका बहुत ही सरलता के साथ जिलाध्यक्ष के द्वारा जवाब दिया गया।


एफआरसीटी के बारे में जानकारी मिलने के बाद कई पत्रकारों ने तत्काल इसकी सदस्यता ग्रहण की और अन्य लोगों को इससे जोड़ने को लेकर आश्वस्त किया।


जिलाध्यक्ष द्वारा सदस्यता लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया का डेमो करके जानकारी दी गई।


इस दौरान एफआरसीटी टीम के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार मिश्रा आईटी सेल के अरुण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।