मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पूर्वांचल में छलिया बनाम बलिया, भाजपा ने जनता को छला और सबको धोखा दिया , विकास के दुश्मन बाबा मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया: अखिलेश का वार

बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल में छलिया बनाम बलिया दिखाई दे रहा है। भाजपा ने जनता को छला है और सबको धोखा दिया है। भाजपा के छोटे नेत…

पूर्वांचल में छलिया बनाम बलिया, भाजपा ने जनता को छला और सबको धोखा दिया , विकास के दुश्मन बाबा मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया: अखिलेश का वार
पूर्वांचल में छलिया बनाम बलिया, भाजपा ने जनता को छला और सबको धोखा दिया , विकास के दुश्मन बाबा मुख्यमंत्री ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया: अखिलेश का वार | फ़ोटो: TVL News

बलिया: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल में छलिया बनाम बलिया दिखाई दे रहा है। भाजपा ने जनता को छला है और सबको धोखा दिया है। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बड़े नेता बड़ा झूठ और सबसे बड़ा नेता सफेद झूठ बोल रहा हैं। पांच साल से भाजपा का झूठ का व्यापार चल रहा है। भाजपा के सहयोगी भी जानते है कि उसके नेता झूठ बोल रहे है। भाजपा ने किसानों की आय दो गुना करने का झूठा वादा किया। किसानों की फसल की लूट हुई, खाद नहीं दे पाये। डीजल- पेट्रोल, रसोई गैस महंगा हो गया। भाजपा ने महंगाई बढ़ायी है। पहले सिलेण्डर चार सौ में था आज एक हजार का कर दिया। बाबा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। वे विकास के दुश्मन हैं। 



यादव ने कहा कि गर्मी निकालने की बात करने वाले अब ठण्डे पड़ गए हैं। सपा और सहयोगी दल मिलकर गर्मी निकालने वालों की भाप निकाल देंगे। नौजवानों को नौकरी देने का झूठा वादा किया। अगर मुख्यमंत्री जी ने काम किया होता तो नौजवान बेरोजगारी के शिकार नहीं होते। गर्मी निकालने की बात करने वालों ने कोई भर्ती नहीं निकाली। सेना, पुलिस में भर्ती नहीं हुई। यूपी के सरकारी विभागों में 11 लाख पद खाली है। भाजपा सरकार ने भर्ती नहीं की। सपा सरकार में भर्ती निकाल कर नौजवानों को नौकरी दी जाएगी।  



 यादव ने कहा कि नौजवानों में बदलाव को लेकर भारी जोश है। इसी जोश और उत्साह से वोट डाल कर भाजपा का सफाया कर देना है।  अभी तक के चुनाव में समाजवादी गठबंधन सबसे आगे है। सपा सरकार में बीएड, बीपीएड, टीईटी के लिए नौकरी निकालेंगे। उम्र की सीमा बढ़ानी पड़ी तो उसकी छूट दिलाएंगे। अनुदेशकों और शिक्षामित्रों की मदद करेंगे। 69 हजार अभ्यर्थियों को आरक्षण घोटाला ठीक कर न्याय देंगे। गन्ना किसानों को बकाया 15 दिन में भुगतान होगा। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। पांच साल गरीबों को राशन मिलेगा। राशन के साथ एक-एक किलो घी-तेल, मिल्क पाउडर और चीनी भी दी जाएगी। छात्रों को मुफ्त लैपटॉप मिलेगा। सपा के वचन पत्र को देख कर दूसरे राज्यों की सरकारें भी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर रही हैं।



यादव ने कहा कि भाजपा ने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई यात्रा का सपना दिखाया था किन्तु सरकार में आते ही हवाई जहाज, हवाई अड्डे, पानी के जहाज, बंदरगाह, रेल और रेलवे स्टेशन तथा रेलवे की जमीनें बेचनी शुरू कर दी। जब सरकारी संस्थाएं बिक जाएंगी तो नौकरी में आरक्षण कहा मिलेगा? भाजपा सरकार में खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी कर ली। उन्होंने कहा कि गरीब माताओं-बहनों को इस बार 15 सौ रूपए प्रतिमाह समाजवादी पेंशन मिलेगी। इससे महिलाएं गैससिलेण्डर भी भरवा सकेंगी और अपने लिए साड़ी भी खरीद सकेंगी। सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली और घरेलू उपयोग के लिए सभी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। नौजवानों की उम्र सीमा को बढाकर भी नौकरी देनी पड़ेगी तो दी जाएगी।



अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे काका (तीन काले कृषि कानून) चले गये वैसे ही बाबा भी जाएंगे। भाजपा ने वोट के डर से काका वापस लिया है। सात सौ से ज्यादा किसान आंदोलन में शहीद हो गए। अब भाजपा के कई प्रत्याशी उठक बैठक कर रहे हैं, तेल मालिश कर रहे है कि उन्हें माफी दी जाए परन्तु किसान और नौजवान उन्हें माफ नहीं करेंगे। 



यादव ने कहा कि आने वाले समय में बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में जोड़कर सीधे लखनऊ दिल्ली से जोड़ देंगे। लोग अपनी ताकत से और धुआंधार वोटिंग करके भाजपा का धुआं निकालने का काम करेंगे। पूरा विश्वास है कि छठे चरण में जनता भाजपा को छांट देगी समाजवादी पार्टी के साथ सुभासपा, महान दल, जनवादी पार्टी, अपना दल आदि कई दल साथ आ गए हैं जिससे हमारी ताकत बढ़ी है। यह विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है। समाजवादियों के साथ अम्बेडकरवादी मिलकर संविधान और लोकतंत्र बचाने और खुशहाली लाने का काम करेंगे|उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब अगले पांच साल का इंतजार नहीं करना है।

   



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।