मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बलिया में प्रियंका गांधी का विशाल रोड शो: उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील

बलिया: बलिया जिले के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रतसड़ में प्रियंका गांधी रोड शो कर पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। तय समय से कुछ देर से बलिया के बांसडीह विधान सभा पहुंचीं कांग्रेस क…

बलिया में प्रियंका गांधी का विशाल रोड शो: उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील
बलिया में प्रियंका गांधी का विशाल रोड शो: उमड़ा जनसैलाब, कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील | फ़ोटो: TVL News

बलिया: बलिया जिले के सहतवार, बांसडीह और फेफना, रतसड़ में प्रियंका गांधी रोड शो कर पार्टी उम्‍मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। तय समय से कुछ देर से बलिया के बांसडीह विधान सभा पहुंचीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो शुरू हुआ तो कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के बीच प्रियंका गांधी को फूल और मालाओं से लादने का दौर शुरू हुआ तो कांग्रेसियों ने नारे लगातार प्रियंका गांधी का भी उत्‍साह बढ़ाया



 सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो के दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की एक झलक पाने को लिए लोग बेताब दिखे। लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रियंका ने भी हाथ जोड़ कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कांग्रेस के लिए वोट मांगा।  



रोड शो करने पहुंचीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के साथ पार्टी पदाधिकारी भी रहे तो कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के भी पसीने छूट गए। आम्बेडकर तिराहा से प्रिंयका गांधी का रोड शो निकला तो उसे देखने के लिए लोगों का भारी हुजूम भी उमड़ पड़ा। जनसैलाब का आलम यह रहा कि लोगों की भीड़ के बीच से रोड शो बमुश्किल ही आगे बढ़ पा रहा था। इसकी वजह से सुरक्षा बलों को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।



यूपी कांग्रेस:...शेरे बलिया श्री चित्तू पाण्डेय जी की धरती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। लोगों ने कहा कि इंदिरा गांधी जी की यादें ताजा हो गई। 



बांसडीह, बलिया में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी का विशाल रोड शो।  बांसडीह के अंबेडकर चौराहे पर उमड़ी भारी भीड़। कांग्रेस के युवा प्रत्याशी को लेकर बांसडीह के युवाओं में भारी उत्साह: यूपी कांग्रेस



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full



निर्धारित समय एक बजे से करीब 20 मिनट विलंब से नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान पर हेलीकॉप्टर से कांग्रेस की महासचिव उतरीं। इसके तुरंत बाद वह खुली गाड़ी में सवार होकर विधानसभा के प्रत्याशी के साथ रोड शो के लिए निकलीं। आधे किलोमीटर के रोड शो में प्रियंका के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम नारे लगाते हुए उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा था।



इस दौरान प्रियंका का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कांग्रेस महासचिव का रोड शो अंबेडकर तिराहे का चक्कर लगाते हुए लगभग 1 घंटे की यात्रा के बाद हेलीकॉप्टर के पास पहुंचा। यहां से वह रतसर के लिए रवाना हो गईं। इसके बाद प्रियंका लगभग डेढ़ घंटे विलंब से हेलीकाप्टर से जैसे ही कस्बे के रतसर इंटर कालेज के मैदान में पहुंची, उन्हें देखने के लिए लोग दौड़ पड़े।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


फेफना विधानसभा में भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया। रोड शो में प्रियंका को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। भीड़ देख कांग्रेसी भी गदगद दिखे। भारी सुरक्षा के बीच हेलीपैड से वह कार से दक्षिण चट्टी पहुंचीं। यहां से रोड शो शुरू हुआ।



नेहरू और गांधी परिवार से जुड़ी शख्सियत के पहली बार इस क्षेत्र में आने की खबर से लोगों में उत्साह रहा। उन्हें देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी तादाद में महिलाएं आई थीं।  रोड शो के लिए निधारित मार्ग पर घरों की छतों से महिलाओं और बच्चों ने पुष्पवर्षा कर प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।



स्वागत से अभिभूत प्रियंका महिलाओं का अभिवादन करतीं व जीत का आशीर्वाद मांगती दिखीं। रोड शो दक्षिणी चट्टी से पकड़ी तर होते हुए गांधी आश्रम चौराहा पहुंचा। यहां पर प्रियंका ने अपने एक मिनट के संबोधन में प्रदेश में समरसता और खुशहाली के लिए कांग्रेस को वोट करने की अपील की।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।