मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बलरामपुर: एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में 17 अप्रैल से शुरू होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं, तैयारियां पूर्ण

बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर से सम्बद्ध एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज बलरामपुर में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के सुरक्षित और व्यव…

बलरामपुर: एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में 17 अप्रैल से शुरू होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं, तैयारियां पूर्ण
बलरामपुर: एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में 17 अप्रैल से शुरू होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं, तैयारियां पूर्ण | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर से सम्बद्ध एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज बलरामपुर में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 अप्रैल 2025 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विस्तृत तैयारियाँ की गई हैं।


प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित होंगी:


प्रथम पाली: प्रातः 7:00 से 9:00 बजे तक


द्वितीय पाली: पूर्वाह्न 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक


तृतीय पाली: अपराह्न 3:00 से 5:00 बजे तक


परीक्षाओं में मुख्य और बैक पेपर मिलाकर लगभग 7000 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। छात्रों को प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।


प्रॉक्टोरियल बोर्ड की निगरानी में प्रवेश पत्र वितरण किया जा रहा है, ताकि अनुशासन सुनिश्चित किया जा सके। वहीं परीक्षा के दौरान नकल रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कई सचल दस्ते गठित किए गए हैं जो परीक्षा कक्षों और मुख्य द्वारों पर लगातार निगरानी करेंगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।