मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बलरामपुर न्यूज़ : सीडीओ की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक हुयी संपन्न

Balrampur: मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।सीडीओ ने सभी विभागों को निर्देशित क…

बलरामपुर न्यूज़ : सीडीओ की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक हुयी संपन्न
बलरामपुर न्यूज़ : सीडीओ की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान की अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक हुयी संपन्न | फ़ोटो: TVL News

Balrampur: मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया।


सीडीओ ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जून 2025 तक जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए आपसी समन्वय से काम करें और किसी भी स्तर पर संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने टीबी के प्रति जनजागरूकता लाने, स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से अभियान चलाने और टीबी रोगियों के लिए पोषण पोटली वितरण का निर्देश दिया। साथ ही, जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों को टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए प्रेरित किया। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने जिले में टीबी जांच सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और जनसामान्य से अपील की कि 15 दिन से अधिक बुखार और खांसी होने पर टीबी की जांच निःशुल्क कराएं। बैठक में विभिन्न विभागों को टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और रोगियों के चिन्हीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।