मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti News: आयुर्वेदिक यूनानी विभाग में मनमानी, भ्रष्टाचार का आरोप, कर्मचारियों से किया गया आडिट के नाम पर धन उगाही-राम नरेश तिवारी

बस्ती। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट संघ अध्यक्ष राम नरेश तिवारी और मंत्री रामलाल तिवारी ने जिलाधिकारी, निदेशक आर्युवेद सेवायें, प्रमुख सचिव आयुष के साथ ही अनेक उच्चाधिकारियों को पत्र भेजक…

Basti News: आयुर्वेदिक यूनानी विभाग में मनमानी, भ्रष्टाचार का आरोप, कर्मचारियों से किया गया आडिट के नाम पर धन उगाही-राम नरेश तिवारी
Basti News: आयुर्वेदिक यूनानी विभाग में मनमानी, भ्रष्टाचार का आरोप, कर्मचारियों से किया गया आडिट के नाम पर धन उगाही-राम नरेश तिवारी | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट संघ अध्यक्ष राम नरेश तिवारी और मंत्री रामलाल तिवारी ने जिलाधिकारी, निदेशक आर्युवेद सेवायें, प्रमुख सचिव आयुष के साथ ही अनेक उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती एवं संत कबीर नगर डा. जगदीश यादव द्वारा नियम विरूद्ध ढंग से मनमानी की जा रही है। कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता, मातहत कर्मचारियों को परेशान किये जाने, मानसिक एवं आर्थिक शोषण, गलत ढंग से धनादोहन किये जाने के कारण रोष व्याप्त है। मांग किया कि क्रियाकलापों में सुधार कराया जाय, अन्यथा की स्थिति में संघ आन्दोलन करने को बाध्य होगा।


विभागीय और उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट संघ      अध्यक्ष राम नरेश तिवारी और मंत्री रामलाल तिवारी ने कहा है कि जनपद में प्रत्येक चिकित्सालय से आडिट के नाम से चिकित्साधिकारी एवं प्रभारी फार्मेसिस्टों से पांच हजार रूपये की मांग की गई। इसकी वसूली चिकित्सालय में कार्यरत फार्मेसिस्ट और कर्मचारियों से उनके पद के अनुसार किया गया। आडिट कार्यालय का होता है, कर्मचारियोें का नहीं। संघ के जिलाध्यक्ष ने जब मनमानी वसूली का विरोध किया तो उनको अवैध तरीके से हेल्थ वेलनेस सेन्टर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुसहा से उनकी सम्बद्धता को समाप्त कर दिया गया। उनकी सम्बद्धता कैंसर की बीमारी के कारण उनके पारिवारिक परिस्थितियों पत्नी की बीमारी के कारण हेल्थ वेलनेस सेन्टर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुसहा में नियमानुसार किया गया था। जिलाध्यक्ष की सम्बद्धता समाप्त करना विद्वेषपूर्ण कार्यवाही है।


पत्र में कहा गया है कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती एवं संत कबीर नगर डा. जगदीश यादव द्वारा अनेक कर्मचारियों, अधिकारियों की तैनाती  नियम विरूद्ध ढंग से धनादोहन करके किया गया है। डा. जगदीश यादव अपने चिकित्सालय पर कभी नहीं जाते। संघ पदाधिकारियों ने डा. जगदीश पर अनेक गंभीर आरोप लगाते हुये मामले की उच्च स्तरीय जांच और प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है।


इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बस्ती एवं संत कबीर नगर डा. जगदीश यादव का कहना है कि उन पर लगाये गये आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। यदि संघ के किसी पदाधिकारी को कोई आपत्ति हो तो वे मिलकर अपनी समस्या रख सकते हैं। उसका समाधान कराया जायेगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।