बलरामपुर : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इमलिया में हुई हत्या मामले में मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान को फुलवरिया बाईपास के निकट से पुलिस ने आज ,13 जून को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रधान सुनील बाबा के पास से आलाकत्ल देशी तमंचा व तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है|
जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम इमलिया में 8 जून को इमलिया गांव के ग्राम प्रधान सुनील कुमार जायसवाल उर्फ बाबा ने सरकारी ट्यूबवेल का पानी लेने पर दो भाइयों जायसवाल (35) व शिवकुमार (21) को गोली मार दी थी। इस घटना में एक भाई राजकुमार मौत हो गई| जबकि दूसरा भाई शिवकुमार घायल हो गया था। शिवकुमार के हाथ में गोली लगी थी
जानकारी के मुताबिक,''ग्राम प्रधान सुनील बाबा का शिवकुमार और राजकुमार के साथ ट्यूबवेल का पानी चलाने को लेकर विवाद हो गया था| जिसके बाद प्रधान सुनील बाबा ने ट्यूबवेल का सरकारी पानी रोक दिया था। 8 जून को दोनों भाईयों ने अपने खेत में ट्यूबवेल का पानी खोल दिया। जिसके बाद प्रधान ने आवेश में आकर अवैध असलहे से दोनों भाइयों को गोली मार दी। इस घटना में एक भाई राजकुमार की मौत हो गई और दूसरा भाई शिवकुमार का अभी भी इलाज चल रहा है|
घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील बाबा, सुखराम व बुधराम पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 9 जून को सुखराम तथा बुधराम को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आज ,13 जून को घटना के मुख्य आरोपी सुनील बाबा को फुलवरिया बाईपास के निकट से गिरफ्तार कर लिया है।