Uttar Pradesh Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए छठे चरण का आज मतदान जारी है | छठे चरण में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलरामपुर, अंबेडकरनगर और बलिया की 57 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को गाली देते नजर आए राज मंत्री पलटूराम| मतदान के दिन मतदाताओं को गाली देते नजर आए पलटू राम|
शिवपुर महंत पोलिंग स्टेशन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गाली देते हुए भाजपा प्रत्याशी पलटू राम| बलरामपुर सदर विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी हैं राज्य मंत्री पलटू राम।
सपा ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग संज्ञान लेने की अपील की है। समाजवादी पार्टी ने कहा, बलरामपुर सदर से भाजपा प्रत्याशी पलटू राम शिवपुर महंत पोलिंग बूथ पर पहुंच कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कृपया चुनाव आयोग से संज्ञान ले।