हरदोई: हरदोई में इनकम टैक्स की छापेमारी जारी है| 30 घंटे से जारी है इनकम टैक्स की छापेमारी| शहर के प्रतिष्ठित गुटखा व्यापारी के यहां चल रही है छापेमारी| 50 से ज्यादा ऑफिसर ,भारी पुलिस बल व पीएसी फोर्स के साथ हो रही है छापेमारी| सूत्रों ने बताया,''छापेमारी में अभी तक तीन करोड़ रुपए की नगदी हुई बरामद| बड़ा आर्थिक घोटाला भी सामने आ सकता है| छापेमारी से जिले के बड़े व्यापारियों में मचा हड़कंप
एक साथ 10 से ज्यादा प्रतिष्ठानों पर छापेमारी चल रही है| कर्मचारी व परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ जारी है| 10 प्रतिष्ठानों पर दस्तावेज खंगालने में लगी है आईटी विभाग की टीम|
शहर के प्रमुख व्यवसाई है सुधीर अवस्थी व प्रवीण अवस्थी| गुटखा पान मसाला फैक्ट्री, मैरिज लॉन, प्रॉपर्टी डीलर के मालिक के यहां पड़ा है छापा|नघेटा रोड निवासी सुधीर अवस्थी की अवस्थी जर्दा भंडार नाम से फर्म है।
अवस्थी ब्रदर्स जर्दा और पान मसाले का कारोबार करते हैं। जर्दा कारोबारी के लगभग 10 ठिकानों पर इनकम टैक्स ने बुधवार को रेड की थी, जो अभी भी भी जारी है। देर रात रेड का काम थमा। अधिकारियों ने थोड़ा रेस्ट किया, लेकिन इस बीच भी किसी को बाहर जाने की इजाजत नहीं मिली थी। न ही कोई अंदर दाखिल हो सकता था। सुबह से फिर नकदी और कागजों की जांच शुरू हो गयी है।
अवस्थी ब्रदर्स के यहां पड़ी रेड को 20 घण्टे से ज्यादा हो गए हैं। अफसरों के हाथ कई कागज भी लगे हैं। सूत्रों से पता चला है कि शहर के नघेटा रोड के सुधीर अवस्थी और प्रवीण अवस्थी के यहां छापेमारी में करोड़ों की टैक्स चोरी मिली है। छापामारी करने वाली टीम लगातार प्रमुख दस्तावेजों अभिलेखों को खंगालने में जुटी है। बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों ने विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को फंड भी दिया था। जिसके बाद इनके यहां छापेमारी हुई है। जर्दा व्यापारी के घर हो रही छापामारी से जिले के अन्य बड़े व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है|