मुख्य सामग्री पर जाएँ
4 सितंबर 2026

परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर के प्रवेश पर रोक

परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर के प्रवेश पर रोकबस्ती। परिषदीय विद्यालयों में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर तथा सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश को लेकर जिला बेसिक शि…

परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर के प्रवेश पर रोक
परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर के प्रवेश पर रोक | फ़ोटो: TVL News

परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर के प्रवेश पर रोक

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में बिना अनुमति बाहरी व्यक्तियों, यू-ट्यूबर तथा सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बीएसए  अनूप कुमार तिवारी के द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कुछ बाहरी व्यक्ति व यू-ट्यूबर अनधिकृत रूप से विद्यालयों में प्रवेश कर छात्रों व स्टाफ के फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। इससे विद्यालय में पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ शिक्षक पद की गरिमा भी प्रभावित होती है।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी ने सभी अध्यापकों को निर्देशित किया है कि छात्रों की सुरक्षा एवं हित को देखते हुए विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए। किसी भी बाहरी व्यक्ति, यू-ट्यूबर अथवा सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्ति को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय परिसर में फोटो या वीडियोग्राफी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


निर्देश में यह भी कहा गया है कि कई विद्यालयों के गेट संचालन अवधि अथवा उसके बाद खुले रहते हैं, जो उचित नहीं है। सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय संचालन अवधि समाप्त होने के बाद गेट अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्रों की सुरक्षा और हित प्रभावित न हों।


संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है। 

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 अगस्त 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 4 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।