बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा में पुलिस ने शादी की आड़ में नाबालिग लड़की को बेचने जा रहे चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बनासकांठा के थाराड थाना पुलिस ने बताया,''' सूचना मिली थी कि एक गांव में 3 लोग (फूलबाई वाघेला, गुलाबबेन वाघेला, मगंजी वाघेला) एक नाबालिग लड़की को तस्करी के लिए लाये और वे शादी के नाम पर उसे बेचने जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया,'''सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में ले लिया। रमीलाबेन, हंसाबेन, गुलाबबेन, फूलबाई, मगंजी वाघेला और जीवन जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग लड़की अहमदाबाद की रहने वाली हैं|
पुलिस के मुताबिक,'' नाबालिग ने बताया,' हंसाबेन और रमीलाबेन ने उसके माता-पिता से संपर्क कर मेरी शादी तय की, इसके लिए उन्होंने मेरे माता-पिता को 40,000 रुपये दिए, हमारी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। मुझे बनासकांठा लाया गया, जहां दूल्हे और उनके माता-पिता को मुझे देखने के लिए आमंत्रित किया गया, वे मुझे उस दूल्हे को 4 लाख रुपये में बेचने की बात कर रहे थे।