उत्तर प्रदेश : बाराबंकी में सिर 'कूचकर' पुजारी की बेरहमी से हत्या
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या कर दी गई। बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर गांव में सोमवार/ मंगलवार की रात सिर पर हमला कर पुजारी की…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
उत्तर प्रदेश : बाराबंकी में सिर 'कूचकर' पुजारी की बेरहमी से हत्या | फ़ोटो: TVL News
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या कर दी गई। बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर गांव में सोमवार/ मंगलवार की रात सिर पर हमला कर पुजारी की हत्या कर दी गई| सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, एएसपी पूर्णेंदु सिंह और सीओ सहित डाग स्क्वाड व फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू की।
बाराबंकी के SP अनुराग वत्स ने बताया कि,''आज सुबह हमें एक सूचना मिली कि गांव बाबूपुर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद हम घटनास्थल पर निरीक्षण करने आए हैं। अब तक हमें पता चला है कि किसी भारी चीज से सिर पर वार किया गया है, जिससे मृत्यु हुई। जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे|
घटना कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव की है। यहां 62 वर्षीय पुजारी बालक राम यादव गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर बरामदा नुमा आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ करते थे। मंगलवार की सुबह उनका शव पलंग पर पड़ा मिला।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।