मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की 'द्विपक्षीय' वार्ता, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ सार्थक बैठक हुई। आज…

टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की 'द्विपक्षीय' वार्ता, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने की 'द्विपक्षीय' वार्ता, कई मुद्दों पर हुई चर्चा | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ सार्थक बैठक हुई। आज की चर्चा व्यापक थी और इसमें व्यापार, निवेश, रक्षा के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित भारत-अमेरिका संबंधों के कई पहलुओं को शामिल किया गया था।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी सही मायने में एक विश्वास की साझेदारी है। कई क्षेत्रों में हमारे समान हितों ने इस विश्वास के रिश्ते को मज़बूत किया है। हमारे बीच व्यापार और निवेश में भी लगातार विस्तार हो रहा है। हालांकि, यह हमारी ताक़त से बहुत कम है|  



नरेंद्र मोदी ने कहा,'मुझे विश्वास है कि हमारे बीच 'इंडिया-USA इन्वेस्टमेंट इनसेंटिव एग्रीमेंट' से निवेशी की दिशा में मज़बूत प्रगति देखने को मिलेगी। हम टेक्नॉलॉजी के क्षेत्र में अपना द्विपक्षीय सहयोग बढ़ा रहे हैं और वैश्विक मुद्दों पर भी आपसी समन्वय कर रहे हैं|



जापान के टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा,' प्रधानमंत्री(नरेंद्र मोदी), हमारे देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं और करेंगे भी। मैं पृथ्वी पर हमारे सबसे करीबी के बीच अमेरिका-भारत साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं| हमने यूक्रेन पर रूस के क्रूर और गैर-न्यायसंगत आक्रमण के चल रहे प्रभावों और पूरे विश्व व्यवस्था पर इसके प्रभाव पर भी चर्चा की। इन नकारात्मक प्रभावों को कैसे कम किया जाए, इस पर अमेरिका और भारत बारीकी से परामर्श करना जारी रखेंगे|


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।