मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वो नकली समाजवादी है, हम लोग हैं असली: अखिलेश पर राजनाथ सिंह का निशाना, बोले- समाजवाद के खोटे सिक्के अब बाज़ार में नहीं चल सकते

बाराबंकी: उत्तर प्रदश के रामनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'''वो नकली समाजवादी है| हम लोग असली समाजवादी हैं| रामनगर में ज…

वो नकली समाजवादी है, हम लोग हैं असली: अखिलेश पर राजनाथ सिंह का निशाना, बोले- समाजवाद के खोटे सिक्के अब बाज़ार में नहीं चल सकते
वो नकली समाजवादी है, हम लोग हैं असली: अखिलेश पर राजनाथ सिंह का निशाना, बोले- समाजवाद के खोटे सिक्के अब बाज़ार में नहीं चल सकते | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी: उत्तर प्रदश के रामनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'''वो नकली समाजवादी है| हम लोग असली समाजवादी हैं| रामनगर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,'वो नकली समाजवादी है। समाजवाद के रास्ते पर चलने वाले तो हम लोग हैं। हम समाजवादी भी है और हमारे राष्ट्र के स्वाभिमान पर दुनिया की कोई भी ताक़त चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो उसका मुंहतोड़ जवाब देने वाले हम राष्ट्रवादी भी है|



राजनाथ सिंह ने कहा,''बाराबंकी जनपद एक समय समाजवादियों का गढ़ था। जब कांग्रेस पार्टी का राज पूरे हिंदुस्तान पर था तो यहाँ की जनता रामसेवक यादव और डा. राम मनोहर लोहिया जैसे दिग्गज समाजवादियों के साथ खड़ी थी। मगर जब से प्रदेश में नक़ली समाजवादियों का आना हुआ है यहाँ की जनता का मोहभंग हो गया है|



https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congresss-up-youth-manifesto-20-lakh-jobs-guaranteed-read-full


राजनाथ सिंह ने कहा,''जो लोग उत्तर प्रदेश में समाजवादी होने का दावा करते हैं, उन्हें समाजवाद छू कर भी नहीं गया है। समाजवादी नाम रखने से कोई समाजवादी नहीं बन जाता| एक सच्चा समाजवादी वो होता है जो ग़रीबों की भूख और भय का समाधान करे। एक सच्चा समाजवादी वो होता है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले| 


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow


उन्होंने कहा,''अगर आप आज की समाजवादी  पार्टी को इस कसौटी का कसेंगे तो पायेंगे कि यह लोग इस परिभाषा पर खरे नहीं उतरते। समाजवाद के खोटे सिक्के अब बाज़ार में नहीं चल सकते| जबकि भाजपा ने समाजवाद की मूल भावना को समझा है और उसे अपने भीतर स्थान और सम्मान दिया है। देश के ग़रीबों को मुफ़्त गैस सिलेंडर, मुफ़्त ईलाज, पक्के मकान और मुफ़्त राशन देने का हमारा विचार इसी प्रेरणा का परिणाम है। हमने उत्तर प्रदेश में भूख और भय दोनो का समाधान किया है|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-up-chunav-2022-congresss-unnati-vidhan-manifesto-increase-in-salary-of-school-cooks-to-5000


जो हमने कहा वह करके दिखाया है और आगे भी जो कहेंगे वह करके दिखाएँगे। यही भाजपा की विशेषता है| समाजवादी पार्टी विकास विरोधी है। यह लोग जाती पंथ के नाम पर राजनीति करते हैं। हम भाजपा के लोग इंसाफ़ और इंसानियत की राजनीति करते हैं| समाजवादी पार्टी के लोग सत्ता के लिए समाज को टुकड़ों में बाँट देना चाहते हैं। राजनीति अगर करनी चाहिए तो देश बनाने और समाज बनाने के लिए करनी चाहिए| कोई भी व्यक्ति यह नहीं कह सकता कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लगा हो|


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-priyanka-gandhi-released-women-s-manifesto-in-lucknow




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।