मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली से भाजपा सरकार द्वारा चलने लग गई थी वह सरकार, इसलिए बदलनी पड़ी: प्रियंका गांधी का अमरिंदर सिंह पर तंज

कोटकपूरा : पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कोटकपूरा में जनसभा को संबोधित किया| प्रियंका गांधी ने पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल पर कहा कि इसे "बदल दिया गया"…

दिल्ली से भाजपा सरकार द्वारा चलने लग गई थी वह सरकार, इसलिए बदलनी पड़ी: प्रियंका गांधी का अमरिंदर सिंह पर तंज
दिल्ली से भाजपा सरकार द्वारा चलने लग गई थी वह सरकार, इसलिए बदलनी पड़ी: प्रियंका गांधी का अमरिंदर सिंह पर तंज | फ़ोटो: TVL News

कोटकपूरा : पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कोटकपूरा में जनसभा को संबोधित किया| प्रियंका गांधी ने पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार के कार्यकाल पर कहा कि इसे "बदल दिया गया" क्योंकि यह "केंद्र से भाजपा द्वारा चलाई जा रही थी"| उन्होंने कहा कि,''हमारी यहां 5 साल से सरकार है। यह सही है कि उस सरकार में कुछ कमियां थीं। कईं रास्ते मे भटक गए। वह सरकार पंजाब से चलनी बंद हो गई। वह सरकार दिल्ली से चलने लगी थी और दिल्ली में वह कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि भाजपा सरकार द्वारा चलने लग गई| वह जो छुपी हुई सांठगांठ थी अब वह खुले में आ गई। इसलिए हमें वह सरकार बदलनी पड़ी|




पंजाब के कोटकपूरा में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि,'आम आदमी पार्टी(AAP) उभरी कहां से हैं? वह RSS से उभरी है। आम आदमी पार्टी के नेता खुद कहते हैं कि हम भाजपा से भी बड़े भाजपा है|


https://www.thevirallines.net/kotakpura-news-punjab-priyanka-gandhi-addressed-navi-soch-nava-punjab-rally-in-kotkapura-punjab-polls-2022 


अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि,''  5 सालों से यहां हमारी सरकार थी। यह भी सच है कि उस सरकार में कुछ खामियां थी। वह सरकार पंजाब से चलना बंद हो गई थी। वह सरकार दिल्ली से भाजपा सरकार द्वारा चल रही थी। इसलिए हमें वह सरकार बदलनी पड़ी और एक नई राजनीति आपके सामने लानी पड़ी।


https://www.thevirallines.net/ludhiana-news-punjab-rahul-gandhi-narrated-40-years-old-anecdote-of-first-meeting-with-navjot-sidhu 


प्रियंका गांधी ने कहा कि,''हम आपकी आवाज सुन रहे थे, हम जान रहे थे कि कुछ गलत हो रहा है। उसको ठीक करने के लिए एक नई राजनीति आपके सामने आई। उस नई राजनीति में आपको एक ऐसे शख्स मिले जो आप सभी में से उभरे| श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी आपकी तरह हैं। एक गरीब परिवार के मुख्यमंत्री, जिन्होंने आपके लिए सौ से डेढ़ सौ दिनों में ही इतना कुछ कर डाला, क्योंकि वह आपकी समस्याओं को समझते हैं। जो जानते हैं कि पंजाब की सरकार पंजाब से चलनी चाहिए|


https://www.thevirallines.net/haridwar-news-uttarakhand-rahul-gandhi-attacks-pm-modi-in-uttarakhandi-swabhiman-virtual-rally-at-haridwar



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।