मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

J&K: बारामूला में आतंकियों ने सरपंच अहमद बांगरू की गोली मारकर हत्या

बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले के गोशबुग पट्टन में आतंकवादियों ने एक निर्दलीय सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। बारामूला के गोशबुग पट्टन में शुक्रवार की शाम आतंकियों ने गोशबुग पट्टन में सरपं…

J&K: बारामूला में आतंकियों ने सरपंच अहमद बांगरू की गोली मारकर हत्या
J&K: बारामूला में आतंकियों ने सरपंच अहमद बांगरू की गोली मारकर हत्या | फ़ोटो: TVL News

बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले के गोशबुग पट्टन में आतंकवादियों ने एक निर्दलीय सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। बारामूला के गोशबुग पट्टन में  शुक्रवार की शाम आतंकियों ने गोशबुग पट्टन में सरपंच मंजूर अहमद बांगरू को गोली मारकर हत्या कर दी है। 



घटना को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा,''बारामूला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में आतंकियों ने निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया| 



जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने दुख जताया है|  जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने कहा,' सरपंच मंजूर अहमद बांगरू पर हुए आतंकी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। इस घृणित कार्य के दोषियों को दंडित किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं| 



जानकारी के मुताबिक, पिछले एक- डेढ़ महीने में पंचायत सदस्य की चौथी हत्या है। पिछले महीने आतंकियों ने कुलगाम में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया था कि आतंकवादियों ने शब्बीर अहमद मीर को उनके घर काफी करीब गोली मारी थी। इस घटना के दो दिन पहले भी आतंकियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।