मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: गांव में लगी लगी भीषण आग, 40 घरों की गृहस्थी जलकर स्वाहा

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बंधे के किनारे बसे गंगापुर पहले पुरवे पर अपराह्न में अज्ञात कारणों से लगी आग में 40 रिहायशी छप्पर के घर जलकर खाक हो गए। आग में 1 महिला भी झ…

बस्ती: गांव में लगी लगी भीषण आग, 40 घरों की गृहस्थी जलकर स्वाहा
बस्ती: गांव में लगी लगी भीषण आग, 40 घरों की गृहस्थी जलकर स्वाहा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बंधे के किनारे बसे गंगापुर पहले पुरवे पर अपराह्न में अज्ञात कारणों से लगी आग में 40 रिहायशी छप्पर के घर जलकर खाक हो गए। आग में 1 महिला भी झुलस गई। सूचना पर मौके पर डायल 112,कलवारी पुलिस पुलिस पहुंची, ग्रमीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना देने के करीब 2 घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच पाई।



जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर पहले पुरवे पर भीषण आग लग जाने से 40 घर जल गए, घर मे अन्न,सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। अपराह्न में अज्ञात कारणों से लगी आग ने सबसे पहले जोखन पुत्र अयोध्या के घर को अपने आगोश में लिया। जोखन के घर मे अकेली उनकी बेटी अंजली मौजूद थी जो आग को देखकर शोर मचाई।जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया।



देखते देखते आग छोटेलाल, जगन्नाथ, रामजग, राम अशीष, सीताराम, साहब राम, भगवान दास सहित 40 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। उनके घरों में रखा हुआ अनाज, घरेलू सामान सहित अन्य सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग बुझाने पहुंची जोखन की पत्नी बुरी तरह झुलस गई, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा बनहरा भेज दिया गया।



ग्रामीणों ने बताया कि जोखन की पुत्री अंजली की शादी 5 मई, राम शब्द के बेटी रेनू की शादी 23 जून, धर्मराज की पुत्री सविता की शादी 23 मई को है|  जोखन,धर्मराज, राम शब्द ने बताया कि उनकी पुत्रियों का विवाह क्रमशः 5 मई, 23 मई , 23 जून को है लेकिन आग लगने के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। खाने के लाले पड़ गए है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।