मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बरेली न्यूज़ : जांच में फंसे पालिकाध्यक्ष और कई कर्मचारी, घोटालों के आरोपों की हुई पुष्टि

नगर पालिका परिषद फरीदपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह की शिकायतों की जांच कर अधिकारी ने जांच रिपोर्ट बुधवार को शासन को भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष औ…

बरेली न्यूज़ : जांच में फंसे पालिकाध्यक्ष और कई कर्मचारी, घोटालों के आरोपों की हुई पुष्टि
बरेली न्यूज़ : जांच में फंसे पालिकाध्यक्ष और कई कर्मचारी, घोटालों के आरोपों की हुई पुष्टि | फ़ोटो: TVL News


नगर पालिका परिषद फरीदपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा नेता अनिल प्रताप सिंह की शिकायतों की जांच कर अधिकारी ने जांच रिपोर्ट बुधवार को शासन को भेज दी है। रिपोर्ट के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष और कई कर्मचारियों के खिलाफ आरोपों की पुष्टि हुई है।


भाजपा नेता ने 16 अक्टूबर 2024 को आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी, इसके बाद 24 अगस्त 2024 को बोर्ड बैठक में सभासद अजीम मियां सहित कई सदस्यों ने नगर पालिका परिषद फरीदपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हंगामा करते हुए शासन स्तर पर जांच कराने की मांग की थी।


कई बार सभासदों और अन्य ने जिलाधिकारी से शिकातय करके जांच की मांग की थी। इसके बाद जब आईजीआरएस पर शिकायत की गई तो जिलाधिकारी ने जांच उपजिलाधिकारी फरीदपुर को सौंप कर सभी आरोपों की बारीकी से जांच करने के लिए कहा था।


 उपजिलाधिकारी के निर्देश पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुरजीत सिंह ने पत्रावलियों की जांच पूरी कर अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा को रिपोर्ट सौंप दी।


अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया की सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के अनुसार एसी और कीटनाशक दवा की अलग-अलग विज्ञप्ति 13 जून 2024 को जारी की गई जो 13 जून 2024 को एक अप्रचलित समाचार पत्र में संदेहास्पद स्थिति में प्रकाशित पाई गई।


कार्यों में कोटेशन दाताओं से कार्य करने के अधिकृत पत्र मांगे जाने के लिए पत्र जारी किए गए, परंतु अब्दुल रशीद खान ने किसी भी पत्र का जवाब न देना, मिलीभगत किए जाने की ओर इशारा करता है, जिस पर शासन स्तर से कार्रवाई होगी।


जांच में अलाव का भुगतान नियम विरुद्ध बिना सत्यापन किए तीन गुना अधिक करने के मामले सामने आए। जांच अधिकारी ने बताया कि संबंधित लिपिक प्रदीप कुमार के जवाब नहीं देने एवं भुगतान सक्षम अधिकारी के बिना सत्यापन कराए कर देने पर दोषी ठहराया गया है।


दूसरे आरोप में फॉगिंग मशीन की रिपेयरिंग के लिए लाखों रुपये के निर्माण कार्य की निविदाएं अप्रचलित अखबार में प्रकाशित कराकर अपनी चहेती फर्म को देने संबंधी आरोप लगाए गए हैं। पालिका कार्यालय में छह एसी बिना बोर्ड की स्वीकृति के खरीद कर लगा देने और भुगतान कर देने,


नाला सफाई के लिए 40 श्रमिकों की अतिरिक्त मांग पालिका के सफाई विभाग की ओर से की गई परंतु आपूर्तिकर्ता फर्म को मनमाने तरीके से 50 श्रमिकों की आपूर्ति का आदेश लिपिक की मांग पर देने और बिना सत्यापन के भुगतान कर देने संबंधी आरोप लगे है।


सफाई व्यवस्था के सभी कार्यों को उत्तरदायी अधिकृत अधिकारी से न कराकर मनचाहे लिपिक से कराए जाने संबंधी शिकायत दर्ज की गई है,


पालिका में दर्जनों कर्मचारी अनावश्यक रूप से आउटसोर्सिंग पर लगा दिए गए जिनकी उपस्थिति बिना प्रमाणित और सत्यापित किए मानदेय निकालने संबंधी शिकायत जांच में सही पाई गई। इससे यह पता चलता है कि नगर पालिका परिषद में ऊपर से लेकर नीचे तक भ्रष्टाचार फैला है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।