मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बरेली न्यूज़ : सपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व विधायक सुल्तान वेग के बाद चेयरमैन पर FIR

यूपी के बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व विधायक सुल्तान वेग पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सेंथल नगर पंचायत के सपा चेयरमैन कंबर एजाज उर्फ शानू के खिलाफ भी…

बरेली न्यूज़ : सपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व विधायक सुल्तान वेग के बाद चेयरमैन पर FIR
बरेली न्यूज़ : सपा नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व विधायक सुल्तान वेग के बाद चेयरमैन पर FIR | फ़ोटो: TVL News


यूपी के बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व विधायक सुल्तान वेग पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सेंथल नगर पंचायत के सपा चेयरमैन कंबर एजाज उर्फ शानू के खिलाफ भी गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर जबरन जमीन कब्जाने और 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है।


पीड़ित सुमित सक्सेना का आरोप है कि उन्होंने सेंथल में कृषि भूमि खरीदी थी, लेकिन कुछ लोग जबरन उस पर कब्जा करना चाहते थे। जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि अगर वह अपनी जमीन पर गए तो उन्हें जिंदा जला दिया जाएगा।


शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की और चारों ओर कांटों का तार लगवाया, लेकिन विवाद फिर भी खत्म नहीं हुआ।


फायरिंग और अपहरण की कोशिश का आरोप

सुमित सक्सेना ने आरोप लगाया कि 17 जनवरी को कुछ लोगों ने उनके खेत में घुसकर तारबंदी तोड़ दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन उठाने की कोशिश की गई।


इतना ही नहीं, एक युवक ने अली अब्बास नामक व्यक्ति पर तमंचा तानकर फायरिंग भी कर दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति इस इलाके में आया तो उसे भी जिंदा जला दिया जाएगा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।