मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बरेली में 7 साल की बच्ची से रेप: घर से सामान खरीदने गई थी बच्ची, सड़क पर बदहवास हालत में मिली; सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस की 4 टीमें

बरेली:बरेली में 6-7 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। इज्जत नगर क्षेत्र में घर के पास खेल रही 7 साल की बच्ची को एक युवक बातों में फंसाकर झाड़ियों में ले गया और वहां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्च…

बरेली में 7 साल की बच्ची से रेप: घर से सामान खरीदने गई थी बच्ची, सड़क पर बदहवास हालत में मिली; सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस की 4 टीमें
बरेली में 7 साल की बच्ची से रेप: घर से सामान खरीदने गई थी बच्ची, सड़क पर बदहवास हालत में मिली; सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस की 4 टीमें | फ़ोटो: TVL News

बरेली:बरेली में 6-7 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। इज्जत नगर क्षेत्र में घर के पास खेल रही 7 साल की बच्ची को एक युवक बातों में फंसाकर झाड़ियों में ले गया और वहां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना इज्जतनगर के अंतर्गत एक बच्ची दुकान पर कुछ सामान खरीदने घर से निकली थी, समय से घर वापस ना आने पर घरवालों के द्वारा ढूंढा गया तो घर से 200 मी0 दूर एक दुकान के बाहर रोती हुई मिली, घरवालों के द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पुलिस के द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया है और मेडिकल हेतु भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि  बच्ची से पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



बरेली SP रवींद्र कुमार ने कहा,''इज्जत नगर थाना क्षेत्र से एक सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसमें पता चला कि एक बच्ची अपने घर से कुछ सामान लेने निकली थी लेकिन कुछ समय तक बच्ची घर वापस नहीं आई और परिजनों को बच्ची सड़क पर रोते हुए मिली। मामले में परिजनों ने थाने में सूचना दी है|



SP ने बताया मामले में पता चला है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटना हुई है। तत्काल प्रभाव से बच्ची को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया गया है। घर वालों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, जैसे ही तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज़ किया जाएगा| SP रवींद्र कुमार ने कहा,''पुलिस की 4 टीमें CCTV की जांच कर रही हैं। बच्ची के बयान भी लिए जाएंगे। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।