मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

वाराणसी: निर्माणाधीन मकान से ढाई टन अवैध पटाखा बरामद, दो के खिलाफ केस दर्ज

वाराणसी: वाराणसी कमिश्नरेट के चौक पुलिस और अवैध पटाखा कारोबारियों के बीच चल रही जद्दोजहद में शुक्रवार अलसुबह एक बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। रिहायशी इलाके से पुलिस ने छापा मारकर ढाई टन अवैध पटाखा (…

वाराणसी: निर्माणाधीन मकान से ढाई टन अवैध पटाखा बरामद, दो के खिलाफ केस दर्ज
वाराणसी: निर्माणाधीन मकान से ढाई टन अवैध पटाखा बरामद, दो के खिलाफ केस दर्ज | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: वाराणसी कमिश्नरेट के चौक पुलिस और अवैध पटाखा कारोबारियों के बीच चल रही जद्दोजहद में शुक्रवार अलसुबह एक बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है। रिहायशी इलाके से पुलिस ने छापा मारकर ढाई टन अवैध पटाखा (कीमत 15 लाख) बरामद किया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  



पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी  शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना चौक के पियरी चौकी क्षेत्र के हड़हा सराय में  निर्माणाधीन मकान के हाल से 2428 किलो 500 ग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री(पटाखा) बरामद किया गया उक्त के परिपेक्ष्य में दो व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।


https://www.thevirallines.net/india-news-mamta-banerjee-said-evm-was-looted-by-bjp-on-up-election-2022-result


दरअसल, गुरुवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की हड़हासराय स्थित एक निर्माणाधीन  मकान में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बिक्री के लिए अवैध पटाखों की बड़ी खेप रखी गई है। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और चौक थाने के एसआई ने टीम बनाकर उक्त मकान में छापा मारा।

https://www.thevirallines.net/varanasi-news-uttar-pradesh-action-taken-on-officials-after-allegations-of-evm-theft-in-varanasi


निर्माणाधीन मकान के हॉल से 2428 किलो 500 ग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री (पटाखा) बरामद किया। मकान मालिक ने बताया कि मकान बनवाने के लिए बिल्डर को दिया गया है। पता चला कि मो. रिजवान एवं राजकुमार उर्फ अब्दुल हमीद ने इन अवैध पटाखों को यहां छुपाकर रखा था। 


https://www.thevirallines.net/varanasi-news-uttar-pradesh-evms-that-were-being-carried-were-for-all-training-says-dm-after-caught-evm-laden-vehicle


चुनाव नतीजों के बाद बिक्री करने वाले थे लेकिन पुलिस की चौकसी के कारण ऐसा नहीं कर पाए। पीयरी चौकी प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 


https://www.thevirallines.net/varanasi-news-uttar-pradesh-evm-found-in-track-outside-strong-room-in-varanasi-sp-workers-created-a-ruckus




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।