मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बरेली में 45 वर्षीय कारोबारी का मर्डर: कार में मिली लाश, बेटी ने दर्ज़ कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में लापता कारोबारी का शव संदिग्ध हालत में मिला। थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत बन्नू बाल कॉलोनी के पास कार की ड्राइविंग सीट पर साबुन व्यापारी दीपक गांधी (45 वर्ष) की लाश म…

बरेली में 45 वर्षीय कारोबारी का मर्डर: कार में मिली लाश, बेटी ने दर्ज़ कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
बरेली में 45 वर्षीय कारोबारी का मर्डर: कार में मिली लाश, बेटी ने दर्ज़ कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में लापता कारोबारी का शव संदिग्ध हालत में मिला। थाना इज्जतनगर क्षेत्रान्तर्गत बन्नू बाल कॉलोनी के पास कार की ड्राइविंग सीट पर साबुन व्यापारी दीपक गांधी (45 वर्ष) की लाश मिली | कारोबारी दीपक गांधी घर से एक दिन पहले ही लापता हो गए थे। व्यापारी की बेटी ने ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी। कारोबारी का शव मिलने के बाद  पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और व्यापारियों के परिचितों से पूछताछ कर रही है।



बन्नू बाल कॉलोनी के पास गाड़ी से दीपक गांधी का शव मिलने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक (क्राइम)  मुकेश प्रताप सिंह ने कहा, "एक लड़की ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई थी। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। उनका मृत शरीर मौके से मिला। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"



 प्रेमनगर इलाके के जनकपुरी में रहने वाले 45 वर्षीय दीपक गांधी अपनी ही कार से घर से किसी काम के सिलसिले में निकले थे। उनके वापस नही लौटने पर परिजनों ने थाना प्रेमनगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सोमवार रात को पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान फीनिक्स मॉल के सामने पुलिस को एक कार लावारिश खड़ी दिखाई पड़ी।


बरेली में कथित तौर पर गर्भवती महिला से गैंगरेप के बाद गर्भपात, मामला दर्ज



पुलिस ने कार के अंदर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा था। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल और आईडी से उसकी पहचान व्यापारी दीपक गांधी के रूप में हुई। जिसके बाद मामले की जानकारी प्रेमनगर पुलिस फिर उनके परिजनों को दी गई। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।