बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में कथित तौर पर एक गर्भवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है| जहां एक गर्भवती महिला के साथ गांव के कुछ लोगों ने बलात्कार किया है| जिसके कारण महिला का गर्भपात हो गया| मामला बिशारतगंज थाना क्षेत्र का है| मामले में पीड़ित महिला के पति द्वारा थाना विशारतगंज पर शिकायत दर्ज कराई है|
पति के मुताबिक, उनकी तीन महीने की गर्भवती पत्नी के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया है| जिससे उनकी पत्नी का गर्भपात हो गया। पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई रही है|
इस सम्बन्ध में ग्रामीण (बरेली) पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल ने बताया,''बिशारतगंज थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने अभियोग पंजीकृत कराया है कि उनकी पत्नी के साथ उनके गांव के कुछ लोगों ने बलात्कार किया है। जिसके कारण महिला का गर्भपात हो गया। मामले में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया गया है|
पुलिस अधीक्षक राज कुमार अग्रवाल ने बताया, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में कुछ विवाद हुआ था। जिसका उनके द्वारा गांव में बैठ कर आपस में समझौता भी कर लिया गया था। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी|