मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP: दामाद संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर शव को घर में ही लटका दिया; अवैध संबंध और शराब बनी हत्या की वजह

बरेली: बरेली में होली के दिन हुए सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तौर में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस ने हरिशंकर हत्या के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी व दामाद को गिरफ्तार किया गया है|…

UP: दामाद संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर शव को घर में ही लटका दिया; अवैध संबंध और शराब बनी हत्या की वजह
UP: दामाद संग मिलकर पत्नी ने पति को मार डाला, फिर शव को घर में ही लटका दिया; अवैध संबंध और शराब बनी हत्या की वजह | फ़ोटो: TVL News

बरेली: बरेली में होली के दिन हुए सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तौर में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । पुलिस ने हरिशंकर हत्या के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी व दामाद को गिरफ्तार किया गया है| होली के दिन मृतक की पत्नी नन्ही देवी और दामाद शंकर ने अपने ससुर हरिशंकर की गला घोंटकर हत्या कर दी| पुलिस ने बताया कि ,' सी0बी0 गंज पस्तौर मोड़ से अभियुक्ता नन्ही देवी पत्नी हरिशंकर नि0 पस्तौर थाना सी0बी0 गंज बरेली व अभियुक्त शंकर पुत्र कृपाल नि0 सरातु थाना भमौरा जिला बरेली को गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की गई । 



अभियुक्ता नन्ही देवी की शादी 25 साल पहले हरिशंकर के साथ हुई थी, जिसके 6 बच्चे हैं, हरिशंकर शराब पीने का आदी था तथा शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता रहता था तथा उसने गाँव मे अपने हिस्से की 22 बीघा जमीन भी बेच दी थी। जिस घर में ये लोग रह रहे हैं, यह नन्ही देवी के भाईयो व पिता ने जमीन खरीदकर दी थी, इसको भी हरिशंकर बेचना चाहता था । 



करीब एक या डेढ़ साल पहले नन्ही देवी का संबंध जौहरपुर के रहने वाले मोहित से हो गया था। नन्ही देवी रूद्रपुर मे रहकर काम भी करती थी और घर पर कभी कभी बच्चो से मिलने आती थी । होली से चार पाँच दिन पहले नन्ही देवी अपने घर पस्तौर मे बच्चो के साथ होली मनाने आयी थी होली वाले दिन हरिशंकर ने शराब पीकर सुबह से ही झगड़ा शुरू कर दिया और नन्ही देवी व अपने दामाद शंकर के साथ मारपीट कर दी । 



दोपहर बाद खाना खाकर सभी बच्चे अपने मामा के यहाँ होली खेलने व मिलने चले गये थे । घर पर शराब पीकर हरिशंकर कमरे मे पड़ा था, तब नन्ही देवी व उसके दामाद शंकर ने हरिशंकर को गला दबाकर मारकर गले मे रस्सी डालकर ऊपर बांस से लटका दिया था तथा दोनो मौके से भाग गये थे । अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


पुलिस ने बताया कि,''शंकर शराब पीकर अपनी पत्नी को पीट रहा था । बीचबचाव में आये दामाद ने अपनी सास को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान ससुर हरिशंकर ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया । इस बात से गुस्साए दामाद शंकर और नन्ही देवी ने हरिशंकर का गला दबाकर मार डाला और शव को घर में ही लटकाकर फरार हो गए थे।बाद में मृतक के बेटे धर्मवीर थाने में अपनी मां नन्हीं देवी और उसके प्रेमी मोहित मौर्य निवासी जौहरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था । 



मृतक हरिशंकर की पत्नी ने बताया कि उसका पति 22 बीघा जमीन को बेचकर शराब पी चुका था| यह जमीन उसके मायके वालों ने माधोपुर में दी थी । वर्तमान में वह जिस जगह पर रह रही है वह भी उसके मायके वालों ने दी थी । वहीं हरिशंकर और नन्ही के जीवन में खटास इस बात को भी रहने लगी थी कि नन्ही देवी का प्रेमप्रसंग पड़ोस के गांव के रहने वाले मोहित मौर्य से हो गया था ।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. नन्ही देवी पत्नी हरिशंकर नि0 पस्तौर थाना सी0बी0गंज बरेली । 

2. शंकर पुत्र कृपाल नि0 सरातु थाना भमौरा जिला बरेली।



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-akhilesh-appeals-to-the-supreme-court-and-president-kovind-to-give-security-to-the-election-officer-on-evm-replacement-audio-viral

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।