मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 सितंबर 2026

बरेली में सुनील कुमार के चार हत्यारे गिरफ्तार: घर के पीछे मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका ने पिता-भाई और पति संग मिलकर की थी हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी

बरेली: बरेली में होली के दिन हुए थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव अमरेख में हुई सुनील कुमार हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । युवक की हत्या प्रेम संबंध को लेकर हुई थी| सुनील कुमार हत्याकांड में पिता…

बरेली में सुनील कुमार के चार हत्यारे गिरफ्तार: घर के पीछे मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका ने पिता-भाई और पति संग मिलकर की थी हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी
बरेली में सुनील कुमार के चार हत्यारे गिरफ्तार: घर के पीछे मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका ने पिता-भाई और पति संग मिलकर की थी हत्या, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी | फ़ोटो: TVL News

बरेली: बरेली में होली के दिन हुए थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव अमरेख में हुई सुनील कुमार हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । युवक की हत्या प्रेम संबंध को लेकर हुई थी| सुनील कुमार हत्याकांड में पिता, पुत्र-पुत्री और दामाद गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है| फरीदपुर पुलिस ने सुनील कुमार हत्या के सम्बन्ध में मृतक युवक की प्रेमिका एकता, एकता के पति सतेन्द्र व पिता राजकुमार- भाई सौरभ को गिरफ्तार किया है। योजना के मुताबिक 18 मार्च 2022 की रात में 11 बजे एकता ने घर के पीछे सुनील कुमार को मिलने के बुलाया और पिता-भाई व पति ने सुनील कुमार का गला दबाकर मार डाला फिर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया था|




पुलिस ने बताया कि थाना फरीदपुर पुलिस टीम द्वारा सुनील कुमार पुत्र रामसरण जाटव की हत्या का सफल अनावरण कर 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में अभिलेखीय व मौखिक एकत्र की गयी साक्ष्य से धारा 201/120B/34 IPC की बढ़ोतरी करते हुए सुनियोजित ढंग से मृतक सुनील की हत्या राजकुमार जाटव की पुत्री श्रीमती एकता से प्रेम संबंध को लेकर होना पायी गयी जिसमें साक्ष्य को छिपाये जाने के मकसद से उसके शव को श्रीपाल के गन्ने के खेत में बिजली के पोल के पास फेंक दिया था|



दरअसल,'' घटना वाली रात प्रेमिका एकता ने सुनील को फोन से अपने घर बुलाया था। एसएसपी रोहित सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के महिला से पूर्व में संबंध थे और इसी दौरान उसने महिला के कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे । जिससे वह महिला के साथ ब्लैकमेलिंग करने के साथ पैसे की भी डिमांड कर रहा था।



महिला ने परेशान होकर पूरा मामला अपने परिजनों को बताया । इसके बाद हत्यारोपियों ने योजना बनाई और घटना के दिन रात 11 बजे महिला ने युवक को घर मिलने बुलाया। इसके बाद चारों ने मिलकर सुनील की हत्या कर दी और शव को पड़ोस के खेत में फेंक दिया।



पुलिस ने सर्विलांस की मदद से खुलासा करते हुए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि,'मुखबिर खास सूचना मिली कि ग्राम अमरेख में सुनील जाटव की हत्या से सम्बन्धित मुलजिमान धारमपुर पुलिया के पास बुखारा रोड़ पर किसी साधन के इंतजार में कहीं जाने की फिराक में खडे हैं यदि जल्दी करेंगे तो पकडे जा सकते हैं | इस सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंच कर धारमपुर पुलिया के पास खड़े तीन व्यक्ति व एक औरत को गिरफ्तार किया गया| अभियुक्तो के नाम पते पूछे गये जिन्होंने अपने नाम सौरभ पुत्र राजकुमार ,राजकुमार पुत्र स्व० पोथीराम जाटव,  श्रीमती एकता पत्नी सतेन्द्र पुत्री राजकुमार जाटव ,सतेन्द्र पुत्र शिवराज नि0 ग्रा० सहावर थाना बिसारतगंज जिला बरेली बताया|




मृतक सुनील कुमार ने पूर्व में अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो बना लिए थे जिससे वह उसे ब्लैकमेलिंग कर रहा था। पहले की तरह ही महिला से संबंध बनाए रखने की कोशिश कर रहा था। परेशान होकर महिला ने यह बात अपने परिवार में बताई , 18 मार्च को तय हुआ कि सुनील को घर बुलाएंगे और हत्या कर देंगे।



एकता पुत्री राजकुमार जाटव से मृतक सुनील के नाजायज सम्बन्ध थे| सुनील कुमार ने पूर्व में अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो बना लिए थे| एकता की विडियो बनाकर सुनील द्वारा उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसो की मांग करता था एकता के पति को जान से मारने की धमकी देता था| ब्लैकमेल कर एकता के साथ गलत काम करता था|



मजबूर होकर एकता ने यह बात अपने पति व अपने परिवार में पिता व भाई को बतायी| तब सभी लोगो द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एकता से सुनील को 18 मार्च की रात 11 बजे बुलाया गया तथा योजना के मुताबिक सुनील की राजकुमार के घर के पीछे गला दबाकर हत्या कर उसके शव को साक्ष्य छिपाने के मकसद से श्रीपाल के गन्ने के खेत में डालना स्वीकार किया गया है। 



पुलिस ने बताया कि,'''जिन मोबाइलो से मृतक व एकता की बातचीत हुई है उसको बतौर साक्ष्य कब्जे पुलिस में भी लिया गया है। पकडे गये अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


गिरफ्तार अभियुक्त गणों का विवरण

1. सौरभ ( उम्र 22 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम अमरेख थाना फरीदपुर जिला बरेली । 

2. राजकुमार (उम्र 52 वर्ष)  पुत्र स्व0 पोथीराम जाटव निवासी ग्राम अमरेख थाना फरीदपुर जिला बरेली

 3. श्रीमती एकता (उम्र 20 वर्ष) पत्नी सतेन्द्र पुत्री राजकुमार जाटव निवासी ग्राम अमरेख थाना फरीदपुर जिला बरेली 

4. सतेन्द्र (उम्र 25 वर्ष) पुत्र शिवराज नि0 ग्रा0 सहावर थाना बिसारतगंज जिला बरेली



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।