बरेली न्यूज़ : पत्नी नाराज होकर गई मायके, पति ने आहत होकर कर लिया सुसाइड
घरेलू विवाद के चलते पत्नी के मायके जाने से आहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोसा…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
बरेली न्यूज़ : पत्नी नाराज होकर गई मायके, पति ने आहत होकर कर लिया सुसाइड | फ़ोटो: TVL News
घरेलू विवाद के चलते पत्नी के मायके जाने से आहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोसाई गोटिया निवासी हरीश (30) अपने परिवार के साथ रहते थे, जबकि उनका छोटा भाई मुकुल अलग रहता है।
4 फरवरी को हरीश का पत्नी सीमा (निवासी बिरिया गंज, थाना तिलहर) से किसी बात पर विवाद हो गया था।
इस झगड़े से नाराज होकर सीमा 5 फरवरी को अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने से आहत होकर 7 फरवरी की रात हरीश ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
हरीश अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।