मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti: कुदरहा में सीएससी बाल विद्यालय व प्रतिभा सुपर-20 क्लासेज का वार्षिक उत्सव संपन्न, उमड़ा जनसैलाब

कुदरहा,बस्ती: कुदरहा क्षेत्र स्थित सीएससी बाल विद्यालय एवं प्रतिभा सुपर-20 क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विद्यार्थियों की…

Basti: कुदरहा में सीएससी बाल विद्यालय व प्रतिभा सुपर-20 क्लासेज का वार्षिक उत्सव संपन्न, उमड़ा जनसैलाब
Basti: कुदरहा में सीएससी बाल विद्यालय व प्रतिभा सुपर-20 क्लासेज का वार्षिक उत्सव संपन्न, उमड़ा जनसैलाब | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा,बस्ती: कुदरहा क्षेत्र स्थित सीएससी बाल विद्यालय एवं प्रतिभा सुपर-20 क्लासेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विद्यार्थियों की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक वक्तव्यों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक अश्विनी कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन से उपस्थित जनसमूह को बांधे रखा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सामाजिक गीत एवं शिक्षा गीत ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। विद्यालय के शिक्षकों ने अनुशासित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और इसके बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। वहीं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव उर्फ देव जी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है।


कार्यक्रम में सूरज यादव, चंद्रभान यादव, लालचंद यादव, प्रधानाचार्य श्रीमती सुशीला देवी, अंजू यादव, प्रतिभा, मीनाक्षी, वंदना, संजू, संगीता, विद्या, काजल, रोशनी, अर्चना, अमरजीत यादव, संजय यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 12 फ़रवरी 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।