Basti: लालगंज बाजार में दोबारा आगजनी: तीन दुकानें जलकर राख, व्यापारियों में भय और नाराज़गी
कुदरहा/बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित पुल के पास बीती रात फिर से आगजनी की गंभीर घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने मिलकर तीन दुकानों को आग…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Basti: लालगंज बाजार में दोबारा आगजनी: तीन दुकानें जलकर राख, व्यापारियों में भय और नाराज़गी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कुदरहा/बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के बाजार स्थित पुल के पास बीती रात फिर से आगजनी की गंभीर घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने मिलकर तीन दुकानों को आग के हवाले कर दिया, जिसमें नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात सुनसान माहौल का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पास की अन्य दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में अमित कुमार की बेकरी, शिवा अग्रहरी और गंगा प्रसाद कसौधन की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। दुकानों में रखा सारा सामान और नकदी आग में स्वाहा हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले होलिका दहन के अवसर पर भी इसी बाजार में आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें तब भी तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा था। उस मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी अंशुमान पांडेय उर्फ लोरिक और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर 17 तारीख को जेल भेजा था। व्यापारियों का आरोप है कि उसी कार्रवाई से नाराज उसके सहयोगियों ने बदले की भावना से इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद व्यापारियों में रोष का माहौल है। उनका कहना है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही महादेवा क्षेत्र से सुभासपा विधायक दूधराम मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे लालगंज बाजार में भय का माहौल बना हुआ है और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।