Basti: राम-जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर
कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के छिबरा गांव के पास स्थित राम-जानकी मार्ग पर गुरुवार की शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर मे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Basti: राम-जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के छिबरा गांव के पास स्थित राम-जानकी मार्ग पर गुरुवार की शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं। इसी दौरान छिबरा गांव के पास दोनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों घायल सड़क पर तड़पते रहे। राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरहा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 36 वर्षीय भरत शर्मा, निवासी रसूलपुर को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल विशाल, निर्मला और जितेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल तीनों नगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 5 मार्च 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।