मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti: सोते समय इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, पीड़ित परिवार से मिले सांसद रामप्रसाद चौधरी

कलवारी,बस्ती: जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में हुई छात्रा की निर्मम हत्या के बाद गुरुवार को बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त पर…

Basti: सोते समय इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, पीड़ित परिवार से मिले सांसद रामप्रसाद चौधरी
Basti: सोते समय इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, पीड़ित परिवार से मिले सांसद रामप्रसाद चौधरी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कलवारी,बस्ती: जनपद के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में हुई छात्रा की निर्मम हत्या के बाद गुरुवार को बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार मृतका अनुष्का, पुत्री दिनेश कुमार, इंटरमीडिएट की छात्रा थी और इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रही थी। सोमवार की रात वह अपने 13 वर्षीय भाई अवनीश के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान गांव का युवक मंदीप पुत्र रंगीलाल वहां पहुंचा और छात्रा के सिर व सीने में दो गोलियां दाग दीं। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रही मां अनीता की नींद खुल गई। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी असलहा तान दिया। शोर मचने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजन घायल छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। 


घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को सांसद राम प्रसाद चौधरी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा, “यह घटना समाज और कानून व्यवस्था पर एक गहरा कलंक है। एक होनहार बेटी को इस तरह से खोना बेहद दुखद है, दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” सांसद ने मौके से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात कर मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की भी बात कही। सांसद ने कहा कि वह स्वयं इस मामले की निगरानी करेंगे ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। 


सूत्रों के अनुसार आरोपी मंदीप ने पहले छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया था। छात्रा द्वारा दूरी बनाने पर उसने दिसंबर 2025 में कुछ निजी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले आईटी एक्ट और बाद में दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस ने पहले ही सख्ती से कार्रवाई की होती, तो शायद यह दर्दनाक घटना नहीं होती। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 5 मार्च 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।