मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti: अवैध कोयला व्यापार से राहगीर परेशान, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग

कुदरहा (बस्ती)।जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जिभियांव चौराहा, लालगंज रोड पर कथित रूप से संचालित अवैध कोयला व्यापार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में क्षेत्रीय निवासी लखवीर…

Basti: अवैध कोयला व्यापार से राहगीर परेशान, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग
Basti: अवैध कोयला व्यापार से राहगीर परेशान, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा (बस्ती)।

जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जिभियांव चौराहा, लालगंज रोड पर कथित रूप से संचालित अवैध कोयला व्यापार को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में क्षेत्रीय निवासी लखवीर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवैध कोयले के कारोबार की उच्चस्तरीय जांच कराने और इसे तत्काल बंद कराने की मांग की है।


शिकायतकर्ता के अनुसार, मोनू पुत्र रामप्रताप द्वारा मुख्य मार्ग पर बिना किसी वैध अनुमति के कोयले का भंडारण और व्यापार किया जा रहा है। सड़क पर बिखरा कोयला और उड़ती धूल राहगीरों, वाहन चालकों व स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। धूल के कारण दृश्यता प्रभावित होती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और कई लोग हादसों का शिकार भी हो चुके हैं।


पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि जब ग्रामीण इस अवैध गतिविधि का विरोध करते हैं, तो संचालक द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह काला कारोबार किसी भी विभागीय अनुमति के बिना लंबे समय से धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।


शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध कोयला व्यापार के जरिए नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, साथ ही टैक्स चोरी कर सरकार को राजस्व का भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा अवैध कोयला व्यापार को बंद कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि मामले को लेकर वह शीघ्र ही जिलाधिकारी बस्ती को भी लिखित शिकायत सौंपेंगे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।