मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti: पाऊं पंचायत भवन में किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज

कुदरहा, बस्ती। विकास खंड कुदरहा के ग्राम पंचायत पाऊं स्थित पंचायत भवन में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच उन्नत बीजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेंकटेश्वर गुप्ता तथा विश…

Basti: पाऊं पंचायत भवन में किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज
Basti: पाऊं पंचायत भवन में किसानों को वितरित किए गए उन्नत बीज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती। विकास खंड कुदरहा के ग्राम पंचायत पाऊं स्थित पंचायत भवन में बुधवार को कृषि विभाग द्वारा किसानों के बीच उन्नत बीजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वेंकटेश्वर गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि रवि पांडेय और प्रद्युम्न शुक्ल मौजूद रहे।


कृषि विभाग के कर्मचारी संजय यादव की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किसानों को मक्का, उड़द, ढैंचा, भिंडी सहित विभिन्न फसलों के कुल 27 बीज किट उपलब्ध कराए गए। अधिकारियों ने किसानों से उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।


इस अवसर पर रामबदन शर्मा, परशुराम मौर्य, रामपलट ओझा, सूबेलाल, विपिन शुक्ल, जगदंबा प्रसाद, सुनील, मोनू, विनोद कुमार सहित अन्य किसानों को बीज किट वितरित किए गए।


कार्यक्रम के दौरान किसानों ने कृषि विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज मिलने से खरीफ फसलों की बुवाई में सुविधा होगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 3 जून 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।