मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले तीन अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार

बस्ती। थाना कलवारी, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नकली सोना बेचकर लोगों को ठगने वाले तीन अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी से संबंधित तीन लाख र…

Basti: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले तीन अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार
Basti: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले तीन अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। थाना कलवारी, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नकली सोना बेचकर लोगों को ठगने वाले तीन अंतरजनपदीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ठगी से संबंधित तीन लाख रुपये नकद तथा 3.092 किलोग्राम नकली सोना बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने थाना कलवारी एवं थाना पुरानी बस्ती में दर्ज ठगी के मामलों का खुलासा करते हुए बुधवार को अगौना बाजार से लगभग 200 मीटर पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर सोलंकी पुत्र किशन सोलंकी निवासी चिपयाना बुजुर्ग थाना विसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर, मीरा सोलंकी पत्नी देवी दयाल सोलंकी तथा धाबु देवी पत्नी स्व. ओमकार सोलंकी निवासी लालकुआं, छिपियाना फाटक, पंचविहार कॉलोनी जनपद गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथ नकली सोना और चांदी रखते थे तथा कुछ असली आभूषण भी साथ रखते थे। असली आभूषण दिखाकर लोगों का विश्वास जीतते थे और बाद में सस्ते दाम का लालच देकर नकली सोना बेचकर ठगी करते थे। संदेह से बचने के लिए गिरोह में महिलाओं को भी शामिल किया गया था, जिससे लोगों का विश्वास आसानी से जीत लिया जाता था।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद तथा 3.092 किलोग्राम नकली सोना बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।